बरमकेला। चांटी पाली बरमकेला निवासी 88 वर्षीय गणेशा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री बंशीधर साहू का दुखद निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम चांटी पाली बरमकेला में किया गया। धर्म प्रयाण गणेशी देवी का जन्म अनंत चतुर्दशी को हुआ और यह संयोग ही था कि जिस दिन उनका जन्म हुआ उसकी दिन उनकी मृत्यु भी हुई। अंतिम क्षण तक ईश्वर भजन में लीन रहने वाली गणेशा देवी के निधन से गांव में शोक का वातावरण है। डॉक्टर बिहारी लाल साहू की भाभी गणेशा देवी नरेंद्र कुमार साहू देवेंद्र साहू की माता थी।



