NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
रायगढ़

केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन निगम ने सक्शन कम जेटिंग मशीन से की प्रेशर वॉशिंग

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तीसरे दिन नगर निगम की टीम द्वारा शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सक्शन कम जेटिंग मशीन के जरिए प्रेशर वॉशिंग कर प्रतीक्षालय और आसपास के परिसर की गहन सफाई की गई। सफाई के दौरान ब्लीचिंग पाउडर और सफऱ् सहित आवश्यक सामग्री का भी उपयोग किया गया। नगर निगम की टीम ने यात्री प्रतीक्षालय के फर्श, कोनों और ऐसे स्थानों की विशेष सफाई की, जहां सामान्य सफाई के दौरान गंदगी जमा हो जाती है। मशीन के माध्यम से प्रेशर पानी से सफाई किए जाने से परिसर की गंदगी को प्रभावी ढंग से हटाया गया। इस दौरान दीवार पर चिपके पुराने पोस्टर पंपलेट आदि को भी हटाते हुए दीवार की भी धुलाई की गई। अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने प्रतीक्षालय के साथ आसपास के हिस्सों की भी सफाई की। अभियान में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण , निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे।

सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर निगम का जोर

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है। बस स्टैंड और यात्री प्रतीक्षालय जैसे स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में इन स्थानों की नियमित सफाई के साथ समय-समय पर मशीनों के जरिए गहन सफाई की जा रही है। महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थलों की सफाई बेहद जरूरी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम की टीम लगातार सफाई कार्य कर रही है, लेकिन अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। नागरिक सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने शहर वासियों को इस अभियान में बड़ी संख्या में जुडऩे की अपील की। सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मशीनों के माध्यम से की जा रही सफाई से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में अपनी भूमिका निभाएं। एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी जरूरी है। बस स्टैंड और यात्री प्रतीक्षालय जैसे स्थानों का उपयोग बड़ी संख्या में लोग करते हैं। ऐसे में यहां स्वच्छता बनाए रखना निगम के साथ नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर विशेष सफाई कराई जा रही है। केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में सक्शन कम जेटिंग मशीन से प्रेशर वॉशिंग कर सफाई की गई। आवश्यकता के अनुसार ब्लीचिंग पाउडर और सफऱ् सहित अन्य सामग्री का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आगे भी सार्वजनिक स्थलों की मशीनों से विशेष सफाई कराई जाएगी। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा इधर-उधर न फेंकें, डस्टबिन का उपयोग करें और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें। स्वच्छ और सुंदर रायगढ़ के निर्माण के लिए नगर निगम के प्रयासों के साथ नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है।

अतिक्रमण पर कार्रवाई, 5500 रुपए का जुर्माना

केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड परिसर में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान अतिरिक्त शेड लगाकर जगह घेरने, प्रतिष्ठानों के बाहर सामान का अवैध रूप से प्रदर्शन करने तथा दुकानों के सामने निर्धारित सीमा से बाहर कब्जा करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। अतिक्रमण करने वाले सात दुकानदारों के खिलाफ चालान काटे गए और निगम की टीम ने मौके पर ही कुल 5500 रुपए का जुर्माना वसूल किया। इस थेरे ओं दुकान के सामने लगाए गए स्लिप को भी जेसीबी के माध्यम से उखाड़े गए इसी तरह बाएं और आखिरी तरफ के दो दुकानों के अतिरिक्त शेड निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को बस स्टैंड परिसर में सार्वजनिक आवागमन को बाधित करने वाला सामान या अतिरिक्त शेड निर्धारित सीमा से बाहर नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गईं। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

You Might Also Like

पूर्व एल्डरमैंन विजय अग्रवाल की भाजपा से मजबूत दावेदारी

अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई- महापौर

देश की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर चिप फैक्ट्री में 1143 करोड़ का निवेश से टेक्नॉलाजी में छत्तीसगढ़ का बजेगा डंका : ओपी चौधरी

पुलिस ने 200 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलवाया रोड-रोलर

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अदाणी फाउंडेशन ने 10 गांवों में दिया पशुधन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण
Next Article कृष्ण-तत्त्व, भक्ति साहित्य की सीमाएं और आधुनिक जनमानस की चुनौतियां

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?