NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गांजा तस्करों पर गिरी पुलिस की गाज, 3 तस्करों से सवा चार लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गांजा तस्करों पर गिरी पुलिस की गाज, 3 तस्करों से सवा चार लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त
रायगढ़

गांजा तस्करों पर गिरी पुलिस की गाज, 3 तस्करों से सवा चार लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 12:24 am
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लैलूंगा और कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा और अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें 5 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है ।
कल थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिहारधार मेन रोड किनारे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग व थैला लिए खड़े मिले, जिन्हें पकडक़र पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दिलेश्वर यादव पिता लच्छी राम यादव उम्र 19 वर्ष, पिण्टू यादव पिता गोमदो यादव उम्र 18 वर्ष एवं गोमदो यादव पिता स्व. शोभाराम यादव उम्र 54 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताया। पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 9.170 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 4,35,000 रुपये एवं 02 नग मोबाइल फोन कीमत 10,000 रुपये बरामद किया गया। कुल जुमला मशरूका 4,45,000 रुपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर बिक्री करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कोतवाली पुलिस ने एक्टिवा सहित 2 आरोपियों को दबोचा
इसी कड़ी में कल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ द्वारा 06 अपै्रल को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर केवड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 13 बीसी 1558 में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमित यादव पिता स्व. रामूलाल यादव उम्र 36 वर्ष निवासी गौशालापारा रायगढ़ एवं गणेश राम यादव पिता स्व. भुजबल यादव उम्र 59 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान वाहन में रखे बोरी से कुल 52 पौव्वा देशी शराब (रोमियो मसाला 22 पौव्वा एवं शेरा प्लेन 30 पौव्वा) कुल 9.360 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 4,600 रुपये एवं वाहन की कीमत 70,000 रुपये जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

पारंपरिक खेती से उद्यानिकी की ओर बदला रुख, गेंदा फूल की खेती से किसान को मिला डेढ़ लाख का लाभ

प्रकाश सेन को पीएचडी की उपाधि

एनटीपीसी लारा ने परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के साथ की बैठक

बालाजी डोर के संचालक भीमसेन मित्तल का निधन

रास्ता जाम ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्कार्पियो से हो रही थी गौवंश की तस्करी, 6 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Next Article प्रदूषण पर नियंत्रण प्रशासन की पहली प्राथमिकता-मयंक, यातायात के दबाव से निपटने बाईपास मार्गो का होगा निर्माण

खबरें और भी है....

पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
आरटीई के तहत एडमिशन न देने पर मान्यता होगी रद्द
फर्जी बिल वाउचर से 32 लाख की ठगी, एक ही नंबर के कई वाउचर बनाकर किया फर्जीवाड़ा
अजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सह सचिव
कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?