NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भगवान के लिए भक्तों की इच्छा ही मुख्य : इन्दुभवानन्द
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > भगवान के लिए भक्तों की इच्छा ही मुख्य : इन्दुभवानन्द
रायपुर

भगवान के लिए भक्तों की इच्छा ही मुख्य : इन्दुभवानन्द

शंकराचार्य आश्रम में चातुर्मास प्रवचन माला का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: September 5, 2026 12:01 am
By lochan Gupta September 5, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम में चल रही चातुर्मास प्रवचन माला में आश्रम प्रभारी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार और उनकी महिमा पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पूर्ण परमब्रह्म परमात्मा के अवतार हैं। श्रीमद्भागवत में भी कहा गया है कि, ‘एते चांश कला: पुंस: कृष्णस्तु भगवान् स्वयम्।’ उन्होंने बताया कि भगवान के अन्य अवतार अंश या कला रूप में माने जाते हैं, जबकि श्रीकृष्ण स्वयं पूर्ण परमात्मा हैं। महाराज ने कहा कि भगवान स्वयं इच्छारहित हैं, लेकिन भक्तों की इच्छा ही उनकी इच्छा बन जाती है। भक्तों के कल्याण और उनकी अभिलाषा पूरी करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। इसी कारण पूर्ण परमात्मा होते हुए भी श्रीकृष्ण ने कंस के कारागार में अवतार लिया।
उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम के सामने सहज हो जाते हैं। बाल रूप में श्रीकृष्ण का माता यशोदा की छड़ी देखकर डरना भी भगवान की भक्तों के प्रति सहजता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समग्र धर्म, यश, लक्ष्मी, सौंदर्य, माधुर्य, ज्ञान, वैराग्य और संपत्ति भगवान श्रीकृष्ण में पूर्ण रूप से विद्यमान हैं। श्रीकृष्ण की प्राप्ति के बिना ज्ञान और वैराग्य भी अधूरे हैं। भगवान को प्राप्त करने पर मनुष्य की अपूर्णता भी पूर्णता में बदल जाती है। कथा से पहले यजमानों ने कथा की पोथी का पूजन किया। इसके बाद जगद्गुरु कुलम् के छात्रों ने मंगल पाठ किया। प्रवचन के दौरान महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से भक्त और भगवान के बीच प्रेम तथा समर्पण के भाव को समझाया।

You Might Also Like

रायपुर में बांग्लादेशी अफीम जब्त

सीएम साय ने पीएम मोदी के सामने रखा आत्मनिर्भर बस्तर विजन

अशोका बिरयानी के दो कर्मचारियों की गटर में मिली लाश

जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा की टीम को मिली बड़ी सफलता

‘काजीरंगा ऑर्किड पार्क’ का उद्धाटन कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नेताजी होटल के पास निगम की कार्रवाई, दुकानदारों का चालान कटा, बोर्ड भी जब्त
Next Article महाप्रबंधक ने उसलापुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षण

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?