रायपुर। असम के जिला गोलाघाट के कोहरा, काजीरंगा में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा की गरिमामयी उपस्थिति में ‘काजीरंगा ऑर्किड पार्क’ का उद्घाटन के दौरान वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी मौजूद रहे। असम सरकार में वित्त मंत्री श्रीमती अजंता नियोग, असम कृषि मंत्री एवं बोकाखाट विधानसभा विधायक अतुल बोराह तथा काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमाख्या प्रसाद तास सहित गणमान्य जनों की मौजूदगी रही।



