NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कमरगा में 20 दिनों से बिजली गुल, गाज गिरने से ट्रांसफार्मर खराब, शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कमरगा में 20 दिनों से बिजली गुल, गाज गिरने से ट्रांसफार्मर खराब, शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
रायगढ़

कमरगा में 20 दिनों से बिजली गुल, गाज गिरने से ट्रांसफार्मर खराब, शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:42 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। लैलूंगा ब्लॉक के कमरगा गांव में पिछले 20 दिनों से बिजली नहीं है। इससे करीब 400 परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर पर गाज गिरने से वह खराब हो गया था। इसके बाद से पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण पानी की समस्या भी बढ़ गई है। किसी तरह आसपास के कुओं और दूसरे साधनों से पानी की व्यवस्था की जा रही है। बिजली के अभाव में ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है। रात के समय गांव की गलियों और रास्तों में अंधेरा रहता है। घरों में रोशनी के लिए ग्रामीणों को मोमबत्ती और चिमनी का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से अब तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को लेकर विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर को सुधारने या नया ट्रांसफार्मर लगाने की पहल नहीं की गई है। लगातार 20 दिनों से बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर को सुधारने या नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि गांव में बिजली व्यवस्था बहाल हो सके।
पानी और अंधेरे से ग्रामीण परेशान
कमरगा गांव की सरपंच कुसूम खलखो ने बताया कि बिजली बंद होने के बाद से गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए लोग इधर-उधर से व्यवस्था कर काम चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिजली नहीं होने से पूरे गांव में अंधेरा रहता है। 20 दिन बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था ठीक नहीं की गई है, जबकि विभाग को इसकी जानकारी दी जा चुकी है।

You Might Also Like

भठली विधानसभा में गुंडाराज का अंत और राम राज्य की स्थापना : भाजपा

मेडिकल कालेज के पास अवैध निर्माण पर चला तहसीलदार का बुलडोजर

ढिमरापुर में ‘हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर’ का भव्य आगाज़

क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार

तारापुर विद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जामपाली खदान के बाहर ट्रकों की कतार से परेशान हुए रायगढ़ एसपी
Next Article ओवरब्रिज पर पहुंचे महापौर, मलबा-मिट्टी हटवाकर कराई सफाई

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?