NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ढिमरापुर में ‘हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर’ का भव्य आगाज़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ढिमरापुर में ‘हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर’ का भव्य आगाज़
रायगढ़

ढिमरापुर में ‘हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर’ का भव्य आगाज़

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के ढिमरापुर क्षेत्र में होंडा शोरूम के सामने हस्तशिल्प और हथकरघा के प्रेमियों के लिए हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया गया है। स्वावलम्बी भारत और आत्मसम्मान की पहचान के ध्येय वाक्य के साथ सजी इस भव्य पारिवारिक प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री विकास केडिया, पार्षद अमृत काटजू एवं अय्यूब अली,भाजयुमो जिला मंत्री अंकित मिश्रा, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष खगेश देवांगन, भाजयुमो नेता अमन वैष्णव एवं भाजपा कार्यकर्ता रेमंत बहादुरकी गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के आयोजकों ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती दरों पर देश के कोने-कोने की प्रसिद्ध वस्तुएं उपलब्ध कराना है। ढिमरापुर के मुख्य मार्ग पर यह प्रदर्शनी न केवल खरीदारी का माध्यम है, बल्कि भारतीय कला और शिल्प को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच भी है। इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे पूरे भारत की झलक देखने को मिल रही है, जहाँ मेरठ की मशहूर खादी शर्ट और पैंट के साथ-साथ खादी की बेडशीट्स उपलब्ध हैं। साडिय़ों के शौकीनों के लिए यहाँ बंगाली, बनारसी और भागलपुरी साडिय़ों का बेहतरीन संग्रह मौजूद है, तो वहीं झांसी और पिलखुवा की उत्कृष्ट बेडशीट्स घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। कला प्रेमियों के लिए सहारनपुर के नक्काशीदार लकड़ी के आइटम और खुर्जा की मशहूर क्रोकरी आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। आधुनिक फैशन के लिए बॉम्बे के फैंसी टॉप, लेटेस्ट ज्वेलरी और जयपुर की पारंपरिक चूडिय़ों का बड़ा स्टॉल लगाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए शुद्ध आदिवासी जड़ी-बूटियां भी यहाँ मिल रही हैं। ढिमरापुर के मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण पहले ही दिन से यहाँ ग्राहकों का भारी उत्साह देखा जा रहा है, जो भारतीय कारीगरों के हुनर को करीब से देख और खरीद रहे हैं।

You Might Also Like

कांगे्रस प्रत्याशियों के लिये उमेश का रोड शो आज

ट्रेन से कटकर युवक ने की दी जान

विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला ऐतिहासिक बजट : विकास केडिया

एल एंड जी बिलासपुर विरुद्ध जावेद मेमोरियल के मध्य खेला गया मैच

कांग्रेस के क्लीन स्वीप को क्या रोक पाएगी भाजपा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर साहू ने कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, जिपं. भवन निर्माण का निरीक्षण किया
Next Article सुशासन तिहार: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और बाजार से जुडऩे का मिला सशक्त मंच

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?