रायगढ़। शहर की स्वच्छता व्यवस्था और आमजन की सुविधाओं को लेकर महापौर जीवर्धन चौहान लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में महापौर ने जोरापाली एवं ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले रोड ओवरब्रिज का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ओवरब्रिज पर जगह-जगह जमा मलबे एवं मिट्टी को ट्रैक्टर जेसीबी एवं अन्य कर्मचारियों से तत्काल हटवाकर बेहतर साफ-सफाई कराई गई। महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा नियमित रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि ओवरब्रिज की हर 15 दिन में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाती रही है और आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। शहर की स्वच्छता और नागरिकों की सुविधाओं को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महापौर की इस सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों का कहना है कि महापौर स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं और समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि ऐसा महापौर मिला है जो जमीन पर उतरकर जनता के बीच रहकर काम कर रहा है।इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।



