NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘नानी बाई रो मायरो’ में भात के प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘नानी बाई रो मायरो’ में भात के प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में
रायगढ़

‘नानी बाई रो मायरो’ में भात के प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में

बहन को उड़ाई गई चुनरी, श्रद्धालुओं ने भरा भात, राधा किशोरी जी की मधुर वाणी से मंत्रमुग्ध हुआ पूरा पंडाल

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:07 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। होटल ट्रिनिटी, कोतरा रोड में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन ‘नानी बाई रो मायरो’ में बुधवार को भात का अत्यंत भावपूर्ण और अद्भुत प्रसंग हुआ। भात के प्रसंग के दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन प्रसंग के साक्षी बनने पहुंचे और देखते ही देखते होटल ट्रिनिटी का पूरा परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। भात के प्रसंग में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपनी बहनों को प्रेम और स्नेह के प्रतीक स्वरूप चूनरी उड़ाई तथा भात भरा। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली। धार्मिक वातावरण के बीच जब भात की रस्में संपन्न हुईं तो पूरा पंडाल जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इस अनुपम प्रसंग का भरपूर आनंद लिया और भाव-विभोर होकर भगवान के भजनों एवं कथा का रसपान किया। वृंदावन से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिका राधा किशोरी जी ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण वाणी से नानी बाई रो मायरो की कथा का वर्णन किया। उनकी सरल, मधुर और भक्तिमय शैली ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के प्रसंगों के साथ पूरा वातावरण ऐसा भक्तिमय हो गया कि श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा में डूबे नजर आए।
नानी बाई रो मायरो केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, रिश्तों की आत्मीयता और भगवान के प्रति अटूट विश्वास की भावपूर्ण कथा है। इसी भावना को आज के भात प्रसंग में श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं सहित हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति रही। होटल ट्रिनिटी में आयोजित इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूरा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और हर ओर धार्मिक उत्साह दिखाई दिया।

कल होगा ‘नानी बाई रो मायरो’ का अंतिम एवं विशेष आयोजन

‘नानी बाई रो मायरो’ का कल गुरुवार अंतिम दिन है। अंतिम दिन मायरा जन्माष्टमी उत्सव का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जन्माष्टमी के पावन अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। आयोजन समिति की ओर से सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में होटल ट्रिनिटी, कोतरा रोड पहुंचकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल कथा श्रवण का अवसर नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भक्ति, संस्कार एवं आपसी प्रेम से जोडऩे का माध्यम है। कल मायरा जन्माष्टमी उत्सव के साथ आयोजन का समापन होगा, इसलिए सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ लेने की अपील की गई है।

You Might Also Like

संजीवनी नर्सिंग में लोगों को मिल रहा नव जीवन की संजीवनी

कलेक्टर श्री गोयल ने कोषालय का किया औचक निरीक्षण

चक्रधर क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज

ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

मेकाहरा में उपचार के लिए भटकर रहे मरीज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 4 सितम्बर को श्री श्याम बिहारी मंदिर में मनेगी धुम धाम से जन्माष्टमी, भजनो की अमृत वर्षा, आतीशबाजी भी होगी
Next Article चांदमारी में सामूहिक रूप से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया कमरछठ पर्व

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?