NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 4 सितम्बर को श्री श्याम बिहारी मंदिर में मनेगी धुम धाम से जन्माष्टमी, भजनो की अमृत वर्षा, आतीशबाजी भी होगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > 4 सितम्बर को श्री श्याम बिहारी मंदिर में मनेगी धुम धाम से जन्माष्टमी, भजनो की अमृत वर्षा, आतीशबाजी भी होगी
खरसिया

4 सितम्बर को श्री श्याम बिहारी मंदिर में मनेगी धुम धाम से जन्माष्टमी, भजनो की अमृत वर्षा, आतीशबाजी भी होगी

भजनो की अमृत वर्षा, आतीशबाजी भी होगी

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:06 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
6 Min Read

खरसिया। धर्म नगरी खरसिया नगर की धन्य धरा पर नगर की प्रसिद्ध संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा विगत वर्षो की भांती इस वर्ष भी श्री श्याम बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 04 सितम्बर शुक्रवार को बड़ी धुम धाम से मनाया जायेगा। जन्माष्टमी महोत्सव में भजन संध्या, आतिशबाजी, एवं अनेक कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में होंगे।
खरसिया नगर के श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा 04 सितम्बर को होने वाले भगवान श्री कृष्ण ठाकुर जी का जन्मोत्सव बड़ी धुम धाम से श्री श्याम बिहारी मंदिर में मनाने का निर्णय किया गया है। श्री श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भादवा बदी अष्टमी को उत्तर प्रदेश के मथुरा नगर में हुआ था भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मथुरा नगर के साथ साथ पुरे देश में धुम धाम से मनाया जाता है। उसी के तहत खरसिया नगर में भी श्री श्याम बिहारी मंदिर में जन्मोत्सव मनाने हेतु जोर शोर से संस्था के सदस्य तैयारी में जुटे हुए है। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रिमझीम करती विद्युत झालरो से सजाया जावेगा। वही केला पेड़, आम पत्ते एवं फुलों व गुब्बारों से मंदिर परिसर को सजाया जावेगा। श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम के साथ साथ हनुमान जी एवं शिव पार्वती परिवार का भी भव्य दरबार सजाया जायेगा। भगवान श्री कृष्ण को झूला में बैठाकर डोला का विशेष श्रृंगार कर भक्तो द्वारा लड्डू गोपाल को अपने हाथों से झुलाया जायेगा। भारत की विख्यात भजन सम्राट आयुषी राज, दिल्ली द्वारा रात्रि 8 बजे से भक्तों को अपनी मधुर वाणी से भजनों के माध्यम से रिझाया जायेगा। उसके पश्चात ठीक रात्रि 12 बजे विख्यात आतिशबाजियों द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर के सामने जोरदार आतिशबाजी की जावेगी। श्री श्याम बिहारी मंदिर में संस्था के सदस्यों एवं आये हुए भक्तों द्वारा ठाकुर जी महाराज लड्डू गोपाल के जन्मोत्स में केक भी काटा जावेगा। उसके पश्चात आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जावेगा। श्री श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल, अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठावे। श्री श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल, अध्यक्ष विजय अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, कैलाश प्रेस, पूनम अग्रवाल, हरिश शर्मा,, कैलाश सपना,, शंकर अग्रवाल, रमेश वकील, राजेश बंसल, विनोद ए.आर., सुनिल सुल्तानिया, मनोज गोयल, ऋषभ अग्रवाल एल.आर., मनोज बाउ, मनोज एरन, निकुंज टेंट, संजय एस.एर.एम., कन्हैया शर्मा, बिट्टू शर्मा, निशांत अग्रवाल आदि श्याम प्रेमी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु जोर शोर से लगे हुए है।

रात्रि 08:11 बजे से होगी भजनों की अमृत वर्षा

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर संध्या आरती के पश्चात रात्रि 08:11 बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी जो निरंतर भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय 12 बजे तक अनवरत रहेगी। भजनों की अमृत वर्षा आयुषी राज, दिल्ली अपने मुखारविंद से भजनों की अमृृतवर्षा करेंगी।

रूकमणी पावर के द्वारा जन्माष्टमी का प्रसाद

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी भक्तगण भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धुम धाम से मनाते आ रहे है। मंदिर परिसर में रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव के पश्चात आरती कर भक्तों को रूकमणी पॉवर के बजरंग अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल के सौजन्य से जन्माष्टमी प्रसाद वितरण किया जायेगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री श्याम बिहारी मंदिर में श्री मुरलीधर अग्रवाल के विशेष सहयोग से आये हुए प्रत्येक भक्तों को रात्रि 12 बजे आरती के पश्चात जन्मोत्सव के दौरान पूजन में उपयोग होने वाली घंटी का वितरण किया जायेगा। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर जन्म के दौरान रात्रि 12:01 बजे तीन भक्तों द्वारा 11-11 किलो के 3 केक श्रीमति मिना पवन अग्रवाल (संस्कार आटो), श्री गुलाबचंद मुकेश कुमार मित्तल, खरसिया एवं श्री श्याम प्रेमी खरसिया के सौजन्य से भक्तों के बीच वितरण किया जायेगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री श्याम बिहारी मंदिर को आकर्षक साज सज्जा के साथ साथ मंदिर परिसर के साथ साथ ट्रस, लाईट एवं अन्य सामाग्री से साज सज्जा कर आये हुए भक्तों के लिये सेल्फी कार्नर की व्यवस्था की गयी है। उक्त सेवा श्रीमति प्रेमलता ओमप्रकाश गोयल, मनोज गोयल अम्बिका ज्वेलर्स, खरसिया के सौजन्य से प्राप्त हुई है।

बाबा का होगा भव्य आकर्षक श्रृंगार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री श्याम बिहारी मंदिर में बाबा का अद्भूत एवं आकर्षक श्रृंगार श्री श्याम प्रेमी के सौजन्य से बाबा श्याम को समर्पण किया जायेगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री श्याम बिहारी मंदिर में लड्डू गोपाल के साथ साथ, बाबा श्याम, बजरंग बली, शिव परिवार एवं समस्त देवी देवताओं को श्री अंगनुराम जी महावीरप्रसाद के सौजन्य से बाबा श्याम को पोषाक अर्पण किया जायेगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री श्याम बिहारी मंदिर में बाबा श्याम को पान का भोग श्री अशोक कुमार जी देवेश कुमार (मिर्चा वाले) के सौजन्य से अर्पण कर सभी भक्तों के बीच वितरण किया जावेगा।

You Might Also Like

भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर नगर पालिका में बैठक आयोजित

करुवाडीह (नगोई) में बही काव्य की धारा

पी एम श्री आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खरसिया का शैक्षिक भ्रमण

त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिली रिक्शा कबाड़ में तब्दील

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक
Next Article ‘नानी बाई रो मायरो’ में भात के प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?