NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चांदमारी में सामूहिक रूप से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया कमरछठ पर्व
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चांदमारी में सामूहिक रूप से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया कमरछठ पर्व
रायगढ़

चांदमारी में सामूहिक रूप से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया कमरछठ पर्व

पंडित तोषन तिवारी महाराज ने बताया कमरछठ व्रत का धार्मिक एवं पारिवारिक महत्व

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:07 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के चांदमारी क्षेत्र में पंडित तोषन तिवारी महाराज के निवास पर कमरछठ पूजा का सामूहिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताओं एवं श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर कमरछठ माता की पूजा-अर्चना की तथा संतान की सुख-समृद्धि, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए विधिवत व्रत एवं पूजन किया।
पूजा के दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर कमरछठ माता की कथा सुनी और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। सामूहिक आयोजन के कारण क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पंडित तोषन तिवारी महाराज ने कमरछठ पर्व के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कमरछठ हमारी सनातन परंपरा और लोक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व विशेष रूप से माताओं की अपने बच्चों के प्रति अटूट ममता, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक यह व्रत करती हैं। उन्होंने कहा कि कमरछठ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने वाला पर्व भी है। आज के आधुनिक दौर में जब हमारी नई पीढ़ी तेजी से बदलते परिवेश के बीच आगे बढ़ रही है, ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों, संस्कारों और परंपराओं से जोडऩे का कार्य करते हैं। परिवार के बड़े-बुजुर्ग जब बच्चों को इन पर्वों की धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के बारे में बताते हैं, तो संस्कारों की यह विरासत अगली पीढ़ी तक पहुंचती है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि धार्मिक पर्वों को केवल परंपरा के रूप में न मनाकर इनके पीछे छिपे संस्कार, सेवा, संयम, त्याग और पारिवारिक एकता के संदेश को भी अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की वास्तविक शक्ति हमारी परंपराओं और संस्कारों में है, इसलिए आने वाली पीढ़ी को इन पर्वों के महत्व से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सामूहिक पूजा के दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से कमरछठ माता की पूजा की तथा कथा श्रवण के पश्चात संतान की सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजन हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। चांदमारी में आयोजित कमरछठ पूजा में श्रद्धा और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। अंत में पंडित तोषन तिवारी महाराज ने सभी माताओं एवं श्रद्धालुओं को कमरछठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संपूर्ण परिवार के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

You Might Also Like

राष्ट्रपति के हाथों मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड, सीएम साय की दूरदर्शी नीति तथा वित्त मंत्री चौधरी की पहल से अभियान को मिली गति

महान पार्श्वगायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर रायगढ़ में एक शाम सज्जाद अहमद के नाम का यादगार आयोजन

भीषण गर्मी में प्याऊ खोलकर मानवता की मिसाल बनी अघोर गुरु पीठ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का फोकस

बेकाबू कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, सडक़ पार करने के दौरान हुआ हादसा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘नानी बाई रो मायरो’ में भात के प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में
Next Article मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने तबले की थाप पर कथक नृत्य राष्ट्रीय महोत्सव प्रणवम में दी अदभुत प्रस्तुति

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?