NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संजीवनी नर्सिंग में लोगों को मिल रहा नव जीवन की संजीवनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संजीवनी नर्सिंग में लोगों को मिल रहा नव जीवन की संजीवनी
रायगढ़

संजीवनी नर्सिंग में लोगों को मिल रहा नव जीवन की संजीवनी

चिकित्सकीय सेवा व शानदार सफलता के सुखद 21 बरस

lochan Gupta
Last updated: January 11, 2026 2:46 am
By lochan Gupta January 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में शहर का सुप्रसिद्ध नर्सिंग होम ने मरीजों की सेवा में अपना विशिष्ट पहचान बनाया। जिसकी ख्याति पूरे जिले में है। वहीं संजीवनी नर्सिंग होम की स्थापना शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मातुराम अग्रवाल व उनके सुयोग्य सुपुत्र मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी समाज सेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में नवआयाम दिया गया था। जिसका विगत 9 जनवरी 2005 को शहर के गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति में शुभारंभ हुआ था और चिकित्सकीय सेवा के दो दशक शानदार सफलता के साथ व्यतीत हुए। वहीं अब आधुनिक चिकित्सा संसाधनों से संजीवनी नर्सिंग होम को अपडेट किया गया है। जिसका चिकित्सकीय लाभ समाज के लोगों को मिल रहा है। वहीं चिकित्सा सेवा के 21 बरस की खुशी में विगत 9 जनवरी की शाम को संजीवनी परिसर को खूबसूरत गुब्बारे से सजाया गया और यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दीप प्रज्वलन से शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ परिवार के वरिष्ठ सदस्य सागरमल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल पीआरए व समाजसेवी व संजीवनी नर्सिंग होम के डायरेक्टर पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी ने स्व टिल्लू अग्रवाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पुरुषोत्तम अग्रवाल,रोटरी क्लब सचिव नयन अग्रवाल व तरुण अग्रवाल को गुलदस्ता देकर उज्जवल भविष्य और प्रगति की आत्मीय शुभकामनाएं दिए।
आधुनिक सुविधा से अपडेट हो रहा संजीवनी
संजीवनी नर्सिंग होम के डायरेक्टर पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बड़ी विनम्रता से कहा कि समाज के लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से इसको नवआयाम दिया गया था आज समाज के सभी लोगों के सकारात्मक सहयोग और चिकित्सक विशेषज्ञों की सेवा से दो दशक सुखद क्षण और कामयाबी के साथ व्यतीत हुए। हमें विश्वास है। यूँ ही सभी का सदैव सकारात्मक सहयोग भविष्य में भी मिलेगा। वहीं जिलेवासियों को और भी बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के प्रयोजन से आधुनिक उच्च चिकित्सकीय संसाधनों व ऑपरेशन मशीन से नर्सिंग होम को अपडेट किया जा रहा है। जिसका लाभ जल्द ही भविष्य में समाज के लोगों को चिकित्सकीय दृष्टि से मिलेगा।
इनकी रही उपस्थिति
संजीवनी नर्सिंग होम के 21वें बरस में प्रारंभ की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक प्रो अंबिका वर्मा, प्रो रामजी लाल अग्रवाल, डॉ के एन पटेल, डॉ अनिल तिर्की, डॉ मालती कुमारी, डॉ पी के गुप्ता, डॉ गणेश पटेल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया, युवराज सिंह आजाद, विनय पांडेय, हरिशंकर गौरहा, टिंकू देवांगन, समाजसेवी मुकेश मित्तल कलानोरिया, रोटरी क्लब ग्रेटर के सभी सदस्यगण, अग्रसेन सेवा संघ के सदस्यगण, संजीवनी नर्सिंग होम टीम के सभी सदस्यगणों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए हाई टी की व्यवस्था की गई थी। इसके पश्चात बेहद खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।

You Might Also Like

क्रेन आपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान

किसान के साथ धान मंडी में अभद्र व्यवहार

मधु गुंजन सतरंग डांस प्रतियोगिता में ‘डिविषा शर्मा’ रही विजेता

फरार तीन वारंटी गिरफ्तार

प्रख्यात भजन गायिका शहनाज अख्तर 23 को खरसिया में

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने बांटी शिविरार्थियों को टी शर्ट
Next Article बिरसा मुंडा के नाम से मार्ग के नामकरण की मांग

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?