खरसिया। नगर वासियों में देशभक्ति का अलख जगाने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति जन-जन में सम्मान राष्ट्रभक्ति की भावना से जोडऩे के लिए आजादी की पूर्व संध्या 14 अगस्त संध्या 4 बजे खरसिया नगर क्षेत्र में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा यात्रा के रूप में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन नवीन प्राथमिक शाला छपरीगंज से प्रारंभ की जावेगी।
इस संबंध में आज नगर पालिका परिषद खरसिया में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण तिवारी और नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने तिरंगा यात्रा के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया आज की बैठक में पुलिस विभाग से थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एलएन पटेल उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, महका मंडल अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केशरवानी, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य रामनिवास नागवंशी, सरस्वती शिशु मंदिर, कॉन्वेंट स्कूल, नगर पालिका कन्या स्कूल, शंकराचार्य स्कूल, के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं सहित धार्मिक सामाजिक संगठनों के साथ सभी पार्षदों भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं मीडिया की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। तिरंगा यात्रा के संबंध में सभी ने अपने मार्गदर्शन और सुझाव दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण तिवारी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सिफऱ् एक प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का गहरा प्रतिनिधित्व करता है। ऐतिहासिक रूप से, ध्वज के साथ हमारा रिश्ता अक्सर औपचारिक और दूर का रहा है, लेकिन यह अभियान इसे एक गहरे व्यक्तिगत और दिल को छू लेने वाले भावनात्मक रिश्ते में बदलने का प्रयास करता है। जब हम छोटे स्कूली बच्चे थे तब हमारे लिए यह एक त्यौहार होता था झंडा फहराने के बाद और बूंदी भुजिया का प्रसाद मिलेगा जो जो बड़े होते गए तब पता चला कि इस देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने कितना बलिदान दिया है सबसे पहले 1857 की क्रांति में रानी लक्ष्मीबाई और मंगल पांडे ने अपने आहुति दी, मात्र 16 वर्ष की उम्र में भगत सिंह फांसी के फंदे पर हंसते हुए झूल गए जलियांवाला बाग में हजारों निहत्थे लोगों पर गोली चलाकर अंग्रेजों ने नरसंहार किया। देश के सैनिकों के सम्मान में और तिरंगे के सम्मान में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा का आयोजन 14 अगस्त को किया जा रहा है बॉर्डर पर सैनिकों और तिरंगे की छांव में आज हम अपने घरों में सुखचैन से रह रहे हैं। आप सभी अपने बच्चों को इतिहास अवश्य पढ़ाए और तिरंगे का सम्मान करना सिखाए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में आन बान शान और सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान करते हुए तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सभी धार्मिक सामाजिक संगठनों स्कूलों और सरकारी संस्थानों से शामिल होने का आग्रह किया एवं तिरंगा यात्रा रूट चार्ट और तिरंगा यात्रा के संबंध में अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सभी भारतीयों को अपने घरों में तिरंगा लगाने और हमारे देश की आजादी के जश्न में गर्व से इसे फहराने के लिए आमंत्रित करता है। वही महका मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हितेश गबेल ने बताया कि तिरंगे झंडे की व्यवस्था हमारे मंडल द्वारा की गई है और इसे खरसिया मंडल में पहुंचा दिया गया जहां से घर-घर और तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को प्रदान किया जाए। चौक चौराहों पर पानी की व्यवस्था देश भक्ति के गीतों के लिए डीजे तिरंगा यात्रा के संबंध में सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। और 100 से 150 फीट लंबे तिरंगे को भी यात्रा में लगाया जाएगा। बैठक के अंत में नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने और देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम में अपना योगदान देने का आग्रह किया।
भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर नगर पालिका में बैठक आयोजित
एसडीएम प्रवीण तिवारी पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने दिए सुझाव मार्गदर्शन
