बिलासपुर। बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद बढऩे पर दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले. हालात संभालने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें टीआई समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है. दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया. मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. तारबाहर थाने के टीआई समेत कुछ पुलिसकर्मियों और युवकों को चोटें आई. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का है.
विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर विधायक सुशांत शुक्ला के अलावा स्थानीय नागरिक थाने पहुंचे, पुलिस और प्रशासन के साथ बैठककर युवकों को समझाइश देकर माहौल को नियंत्रित किया गया.
बताया जा रहा है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते इलाके का माहौल गरमा गया. पथराव के दौरान तारबाहर टीआई रविशंकर तिवारी के सिर में चोटे आई, वहीं 3 लडक़ों से चाकूबाजी कर घायल कर दिया गया. पथराव के दौरान कई लोगो को चोटें आई है. भीड़ को तीतर बितर करने पुलिस ने कई बार बल का प्रयोग किया. आँसू गैस के गोले छोड़े और युवकों को खदेड़ा। इस दौरान कोतवाली थाने में लोगों की भीड़ जमा हो गई. सडक़ो पर युवकों की भीड़ नारेबाजी करने लगी. पथराव के बाद देर रात तक माहौल गरमाया रहा. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है.
रातभर मचे बवाल के बाद थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर विवादित कमेंट को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. घटना के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया है. इसके तहत क्षेत्र में कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक सिटी कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर तलवार, चाकू, लाठी, भाला समेत अन्य हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा. शासकीय ड्यूटी पर तैनात कर्मियों, लाठी के सहारे चलने वाले वृद्ध-दिव्यांग और धार्मिक परंपरा के तहत कृपाण रखने वालों को छूट दी गई है. बिना अनुमति सभा, रैली, जुलूस, धरना, प्रदर्शन और हड़ताल पर रोक रहेगी. किसी स्थान पर 4 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी प्रतिबंध रहेगा. हालांकि परिवार के सदस्यों के सामान्य आवागमन पर यह लागू नहीं होगा. आयोजन के लिए एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोडफ़ोड़, सडक़ जाम करने और दहशत फैलाने पर भी रोक रहेगी. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ क्चहृस् की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में विवादित कमेंट को लेकर बवाल शुरू हुआ. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. विवाद के बाद इलाक में तनाव का माहौल बन गया. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर विधायक सुशांत शुक्ला के अलावा स्थानीय नागरिक थाने पहुंचे, पुलिस और प्रशासन के साथ बैठककर युवकों को समझाइश देकर माहौल को नियंत्रित किया जा रहा है।



