NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द

गोंदिया स्टेशन पर काम, 4 से 26 अप्रैल तक नहीं चलेंगी गाडिय़ां

lochan Gupta
Last updated: February 10, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta February 10, 2026
Share
6 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 14 ट्रेनों को 4 से 26 अप्रैल तक कैंसिल कर दिया गया है। नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर बने वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग और बैलेस्टेड ट्रैक बनाने का काम होगा। जिसके लिए 20 दिन तक ब्लॉक लिया जाएगा। इन ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और पंजाब जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी। खासकर रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, शालीमार (कोलकाता), अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) रूट के यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच करें। रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने और यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील की है।
गाड़ी संख्या 18030 और 18029 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) 4 से 24 अप्रैल और 6 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेंगी। इसी तरह 18237 (कोरबा-अमृतसर) और 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस भी 5 से 27 अप्रैल के बीच रद्द रहेंगी। 12409-12410 (रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन) और 12101-12102 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) सहित 12807-12808 (विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों में अप्रैल में रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक बंद रहेंगी। साथ ही कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं जाएंगी और बीच रास्ते में ही स्टॉप की जाएंगी। गोंदिया-बल्लारशाह रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन तक ही चलेंगी और आगे का सफर रद्द रहेगा। वहीं 15231-15232 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को 5 से 26 अप्रैल तक दुर्ग स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। दुर्ग से गोंदिया और गोंदिया से दुर्ग के बीच का सफर रद्द रहेगा।

रद्द की जाने वाली गाडिय़ां

गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा – अमृतसर) एक्सप्रेस कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस, अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12410 (हजऱत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस, हजऱत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हजऱत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, रायगढ़ से 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम – हजऱत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12808 (हजऱत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हजऱत निजामुद्दीन से 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया – बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया – कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाडिय़ां

गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया- हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह -गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट – गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया- वड्सा) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 15231 ( बरौनी – गोंदिया) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। दुर्ग-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया – बरौनी) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 26 अप्रैल दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

You Might Also Like

एसईसीएल का ओबी हुआ 336 मि.क्यू.मी.

एनटीपीसी लारा पावर प्रोजेक्ट में भूअर्जन घोटाला

अब महिलाओं के हाथों में एसईसीएल सीईडबल्यूएस, गेवरा की ‘सीबीएम लैब’

यात्रियों की सुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता

रेलवे सुरक्षा बल ने खतरनाक रेलवे ट्रैक स्टंट के लिए यूट्यूबर को किया गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिंदल फाउण्डेशन जेपीएल तमनार द्वारा ’विशाल नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर’ का आयोजन
Next Article कांग्रेस जिलाध्यक्षों की दिल्ली में ट्रेनिंग

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?