रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों के खिलाफ 10 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने आरोप लगाया है कि 8 महीने में 600 से ज्यादा रेप और गैंगरेप के मामले सामने आए हैं। सांसद फूलो देवी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कभी भी इतनी लचर नहीं रही जितनी अब है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं से महिलाएं भयभीत हैं। आज प्रदेश में बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। 10 सितंबर को महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगी। सरकार को उनकी नाकामी याद दिलाएगी। महिला कांग्रेस राजीव गांधी चौक से मुख्यमंत्री निवास तक जाएगी। नेताम ने कहा कि प्रदेश में पिछले 8 महीने एन महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं। सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं इसलिए अपराधियों का हौसला बुलंद है। महिलाएं भयभीत है, डरी सहमी हुई है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का खोखला नारा देने वाले अपराधियों को बचा रही है। पीडि़त महिलाएं हिम्मत करके थाना एफआईआर दर्ज करवाने जाती है तो रिपोर्ट दर्ज करने के बाजाए उन्हें जजील किया जाता है। जिससे पीडि़त महिलाएं आत्महत्या तक कर लेती है। आज खेत में काम करने वाली महिलाएं, बस में सफर करने वाली महिलाएं, घर में रहने वाली महिलाएं, अस्पताल में महिलाएं, स्कूल कॉलेज जाने वाली बेटियां, कही पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सांसद ने कहा कि आज एक 4 साल की छोटी भिलाई की बच्ची हो या फिर रायपुर नया बस स्टैंड में एक 50 साल की महिला हो सब के साथ दुष्कर्म हो रहा है। आज इस प्रदेश में कोई भी उम्र की बेटियां और महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। हाल ही में हुई एक घटना 3 सितम्बर को सीतापुर में एक नाबालिग मार्केट से घर लौट रही से गैंगरेप की घटना होती है। रायपुर नया बस स्टैंड में एक 50 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखी जाती है और सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई और यहां पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाए उन्हें बचाने में लगी है।
रायगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप
नेताम ने कहा कि बस्तर, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर और राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की घटनाओं से महिलाए भयभीत हैं। महिलाए घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आना-कानी करती रही मीडिया की दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया। जशपुर के एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हुआ। कोंडागांव में नाबालिग से बलात्कार, नारायणपुर के सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ यौन शोषण, राजिम में 2 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना, भिलाई में नाबालिक और 5 साल की बच्ची के साथ रेप, रायगढ़ में मुक-बधिर महिला के साथ बलात्कार। जशपुर, केशकाल, पखांजूर दुर्ग, राजधानी रायपुर और रायगढ़, सक्ती, अंबिकापुर में लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही है।
10 सितंबर को सीएम हाउस घेरेगी महिला कांग्रेस
8 महीने में 600 रेप, सरकार आरोपियों को दे रही संरक्षण : फूलोदेवी नेताम
