NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दृष्टिबाधित बच्चों ने सीखा बिना देखे स्मार्टफोन चलाना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दृष्टिबाधित बच्चों ने सीखा बिना देखे स्मार्टफोन चलाना
रायगढ़

दृष्टिबाधित बच्चों ने सीखा बिना देखे स्मार्टफोन चलाना

समग्र शिक्षा एवं एक कदम और फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

lochan Gupta
Last updated: August 24, 2026 12:24 am
By lochan Gupta August 24, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। आधुनिक तकनीक के दौर में दृष्टिबाधिता स्मार्टफोन और डिजिटल संसाधनों के उपयोग में बाधा नहीं बनेगी। दृष्टिबाधित बच्चों को तकनीक के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें शिक्षा, संवाद तथा दैनिक जीवन में डिजिटल संसाधनों का स्वतंत्र रूप से उपयोग करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा एवं एक कदम और फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 20 से 22 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के 39 चिन्हांकित दृष्टिबाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने सहभागिता की।

 

तीन दिनों तक बच्चों ने सीखी स्मार्टफोन संचालन की तकनीक

प्रशिक्षण के दौरान एक कदम और फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर्स एवं समग्र शिक्षा के बीआरपी स्पेशल एजुकेटर्स ने बच्चों को स्मार्टफोन के स्वतंत्र संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी। बच्चों को बिना देखे मोबाइल संचालित करने, विभिन्न उपयोगी सुविधाओं और सहायक तकनीकों का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्मार्टफोन का उपयोग केवल बातचीत या मनोरंजन तक सीमित न रखकर शिक्षा, जानकारी प्राप्त करने, संवाद स्थापित करने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने के प्रभावी माध्यम के रूप में किया जा सकता है। तीन दिनों तक बच्चों ने स्वयं स्मार्टफोन चलाकर विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया। लगातार अभ्यास के दौरान बच्चों में तकनीक के प्रति आत्मविश्वास और रुचि बढ़ती दिखाई दी।

 

अभिभावकों को भी दिया गया आत्मनिर्भरता का मंत्र

प्रशिक्षण में अभिभावकों के लिए भी विशेष सत्र आयोजित किए गए। बीआरपी स्पेशल एजुकेटर्स एवं मास्टर ट्रेनर्स ने अभिभावकों को दृष्टिबाधित बच्चों की आवश्यकताओं को समझने तथा उनके साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों के प्रति केवल सहानुभूति रखने के बजाय उन्हें अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास देना अधिक जरूरी है। बच्चों को छोटे-छोटे कार्य स्वयं करने तथा तकनीक का स्वतंत्र रूप से उपयोग करने के अवसर देने से उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित होती है।

 

अतिथियों के सामने बच्चों ने मोबाइल चलाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

प्रशिक्षण के अंतिम दिन बच्चों ने उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों के समक्ष स्वयं स्मार्टफोन संचालित कर अपने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन किया। दृष्टिबाधित बच्चों ने बिना देखे मोबाइल का संचालन करते हुए प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और तकनीकी कौशल को व्यवहारिक रूप से प्रस्तुत किया। बच्चों का आत्मविश्वास देखकर उपस्थित अधिकारियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। यह प्रदर्शन इस बात का प्रेरणादायक उदाहरण रहा कि उचित प्रशिक्षण, तकनीक और अवसर मिलने पर दृष्टिबाधित बच्चे भी डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू, जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार, समावेशी शिक्षा के जिला प्रभारी एपीसी श्री भूपेंद्र पटेल, रायगढ़ बीआरसी श्री मनोज अग्रवाल तथा एक कदम और फाउंडेशन के राज्य समन्वयक श्री आशुतोष महंत उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उनके द्वारा सीखे गए स्मार्टफोन संचालन कौशल को देखा और उनके आत्मविश्वास की सराहना की।

 

विभिन्न विकासखंडों के अमले ने दिया महत्वपूर्ण सहयोग

प्रशिक्षण को सफल बनाने में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए बीआरपी स्पेशल एजुकेटर्स एवं हेल्पर्स का विशेष सहयोग रहा। विकासखंड रायगढ़ से सीएसी श्री विकास पटेल, श्री राजकमल पटेल एवं श्री रविंद्र पटेल, प्रधान पाठक श्री खगेश्वर साहू, सहायक शिक्षक श्री सौरभ पटेल तथा श्री प्रदीप कुमार साहनी ने भी आयोजन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीन दिवसीय प्रशिक्षण ने दृष्टिबाधित बच्चों के लिए तकनीक के माध्यम से संभावनाओं के नए द्वार खोले। अंतिम दिन बच्चों द्वारा स्वयं स्मार्टफोन संचालित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इस प्रशिक्षण की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। समग्र शिक्षा एवं एक कदम और फाउंडेशन की यह पहल दृष्टिबाधित बच्चों को डिजिटल रूप से सक्षम, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

You Might Also Like

रोटरी स्टील सिटी द्वारा एक दिवसीय मेंबर ओरिएंटेशन सेमिनार का आयोजन

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया सामारूमा में शाला प्रवेश उत्सव

सत्ता जाते ही देशभक्ति भूली कांग्रेस… वंदे मातरम् नहीं गा सकते तो भाजयुमो सिखाने को तैयार : सुमीत शर्मा

जानकी कॉलेज द्वारा सात दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

दोस्तों ने पीटपीट कर साथी को ही मौत के घाट उतारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
Next Article छाल की जर्जर सडक़ पर थमी रफ्तार, जाम से फूटा लोगों का गुस्सा

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?