NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सत्ता जाते ही देशभक्ति भूली कांग्रेस… वंदे मातरम् नहीं गा सकते तो भाजयुमो सिखाने को तैयार : सुमीत शर्मा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सत्ता जाते ही देशभक्ति भूली कांग्रेस… वंदे मातरम् नहीं गा सकते तो भाजयुमो सिखाने को तैयार : सुमीत शर्मा
रायगढ़

सत्ता जाते ही देशभक्ति भूली कांग्रेस… वंदे मातरम् नहीं गा सकते तो भाजयुमो सिखाने को तैयार : सुमीत शर्मा

सोनिया-राहुल से सुमीत शर्मा का सीधा सवाल - गाना नहीं आता या गाना नहीं चाहते?, भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा 1937 की आड़ में छुप रही कांग्रेस, बन गई नई मुस्लिम लीग

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कांग्रेस कार्यसमिति के वंदे मातरम् संबंधी प्रस्ताव पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता जाने के साथ-साथ कांग्रेस की देशभक्ति भी खत्म हो रही है। सोनिया-राहुल से सीधे सवाल पूछते हुए सुमीत शर्मा ने कहा, देश की जनता जानना चाहती है कांग्रेस को वंदे मातरम् के पूरे गीत से आपत्ति क्यों है? क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी को वंदे मातरम् गाना नहीं आता? या फिर 6 छंद के गायन तक खड़े रहने का सामर्थ्य नहीं है?आपत्ति गाने में है या गाने की मंशा में है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा, यदि कांग्रेस के बड़े नेताओं को वंदे मातरम् नहीं गा सकते तो भाजयुमो उन्हें सिखाने को तैयार है। हम 6 छंद ही नहीं, पूरा गीत याद करवाएंगे। बस शर्त ये है कि देशभक्ति की नीयत साफ होनी चाहिए। 1937 के प्रस्ताव की आड़ में 2026 की कायरता छुपाने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस 1937 के फैसले का बहाना बना रही है। 1935 में मुस्लिम लीग को वंदे मातरम् से दिक्कत थी। आज 2026 में कांग्रेस को वही दिक्कत है। इसलिए बीजेपी आरोप तर्क पूर्ण है कि सहीकांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग बन गई है। पहले एक व्यक्ति के आचरण में अपमान हुआ तो कांग्रेस ने संयोग कहा था। आज वही अपमान कांग्रेस की नीति बन चुका है। संसद में कानून बनने के बाद भी कांग्रेस को राष्ट्रगीत से परहेज है। कांग्रेस पर तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाते हुए युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने कहा कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ। भारत जोड़ो का नारा लगाओ लेकिन और दिल में ‘वंदे मातरम्’ से दूरी बनाकर रखो। तुष्टिकरण की राजनीति हेतु वोट बैंक के लिए राष्ट्र के प्रतीकों का अपमान करना कांग्रेस की नीति रही है। सत्ता के अहंकार के डूबी रहने वाली कांग्रेस सत्ता जाते ही देशभक्ति भूल गई।सुमीत शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् हमारी मां की वंदना है। जो अपनी मां को नहीं पूज सकता, वो देश की सेवा नहीं कर सकता। भाजयुमो कांग्रेस के इस राष्ट्रविरोधी चरित्र को बेनकाब करेगा।

You Might Also Like

मौन सर्वोत्तम जाप के संदेश हेतु नवरात्र में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम की मौन साधना

उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे दो युवक पकड़ाए

घर में चोरी करने घुसे दो युवक रंगे हाथों पकड़ाये, पुलिस ने भेजा जेल

फर्जी ईआईए रिपोर्ट बनाकर विस्तार करेगा मे. रायगढ़ इस्पात एंड पावर प्रा. लि.

दिनदहाड़े महिला से बदसलूकी, आरोपी जेल दाखिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आर.एल. हॉस्पिटल में 23 अगस्त को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध
Next Article बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान-महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान

खबरें और भी है....

यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 5 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल
ट्रैफिक सुधारने कई जगहों पर लगेंगे सिग्नल, व्हीआईपी रोड में नए साइन-बोर्ड लगेंगे
बिलासपुर-यलहंका के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 26 से नियमित परिचालन
बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध चला नाका टिकट चेकिंग अभियान
प्रेस वार्ता : चरणबद्ध तरीके से होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती : गजेंद्र यादव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 5 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?