NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मितान बाड़ी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मितान बाड़ी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
रायगढ़

मितान बाड़ी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा के नेतृत्व में हुआ सफल आयोजन

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 12:16 am
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मितान बाड़ी में महिलाओं द्वारा सावन उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढक़र भागीदारी निभाई। आयोजन के दौरान महिलाओं ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम,मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। आयोजन की शुरुवात के पहले भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन के उद्देश्य से मौजूद लोगों को अवगत कराया गया। महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओ का आनंद उठाया। खेलो में दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, गुब्बारा खेल एवं फुगड़ी दौड़ शामिल किए गए थे । प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। खेलो के पश्चात भोजन एवं विश्राम हेतु समय आरक्षित रखा गया था। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शिव नृत्य के साथ सामूहिक नृत्य ने उपस्थित लोगों का का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण कर समापन की विधिवत घोषणा की गईं। आयोजन के संबंध में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति,श्रीमती सुषमा खलखो ने बताया कि स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समिति, रायगढ़ ने आयोजन हेतु मार्गदर्शन दिया। किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने कार्यक्रम की तैयारी, संचालन एवं व्यवस्थाओं में विशेष योगदान दिया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्यों के अलावा गणमान्य अतिथियों व लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं के बीच उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। श्रीमती सुषमा खलखो ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही इससे महिलाओं में आत्मविश्वास, एकजुटता और सामाजिक सहभागिता की भावना मजबूत होती है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज की पहचान है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, बिहान स्व-सहायता समूह की बहनों, सहयोगियों एवं सहभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।

You Might Also Like

वार्डों में कचरा मिला तो संबंधितों पर होगी कार्रवाई : कमिश्नर चंद्रवंशी

छाल थाना प्रभारी ने गुंडा बदमाशों की लगाई क्लास

अखंड पाठ से गुंजित हुआ श्याम बगीची श्रद्धालुओं ने किया पाठ

निगम को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड

राखी पर मायके नहीं जाने दिया तो नवविवाहिता ने दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बारिश में भी नहीं रुकेगी शहर की सेवा, महापौर, सभापति ने मैदानी कर्मचारियों को बांटे रेनकोट
Next Article बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया

खबरें और भी है....

देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
सडक़ों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी, जिला मुख्यालय के चार व्यस्तम सडक़ों का होगा कायाकल्प
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?