रायगढ़। कोड़ातराई मण्डल के नेतनागर शक्तिकेन्द्र के ग्राम रेंगालपाली में सांगठनिक बैठक लेने के उपरांत प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही प्रेम मिश्रा के निवास पंहुच कर भाजपा नेता विलिस गुप्ता ने उनका अभिनन्दन किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकताओं के साथ रेंगालपाली आयुर्वेदिक आरोग्य केन्द्र में वृक्षारोपण किया। इस दौरान मण्डल व शक्तिकेन्द्र के पदाधिकारी गणों की गरिमा मई मौजूदगी रही।



