NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनएच पर डीजल चोर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनएच पर डीजल चोर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

एनएच पर डीजल चोर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:47 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और फरार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि विगत 3 फरवरी को अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 किनारे एक सफेद स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी। वाहन का चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार थे। जूटमिल पुलिस ने स्कॉर्पियो की पड़ताल की तो अंदर 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक जरीकेन, करीब 2 मीटर लंबा प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल, दो मोबाइल तथा अलग-अलग पंजीयन नंबर वाली नंबर प्लेट मिलीं। जांच में सामने आया कि वाहन पर फर्जी अंकित था। वाहन के अंदर मिली नंबर प्लेट के आधार पर जांच करने पर स्कॉर्पियो वाहन मधुर निर्मलकर निवासी तुलसीनगर, कोरबा के नाम पंजीकृत मिला, जो 30 दिसंबर 2025 को पुरुषोत्तम यादव निवासी बगडबरी, जांजगीर-चांपा को मासिक किराये पर दिया गया था। विवेचना के दौरान संदीप कुमार डहरिया (34 वर्ष) और सुनील कुमार केवट (30 वर्ष) ने बताया कि मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव के कहने पर उन्होंने स्कॉर्पियो की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। इसके बाद संदीप, सुनील, शिव कुमार रजक (40 वर्ष़) और कुलदीप कुमार साण्डे (29 वर्ष) ने रायगढ़ आकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी की। आरोपियों ने ट्रेलर की डीजल टंकी का लॉक तोडकऱ डीजल निकालना शुरू किया। इसी दौरान ट्रेलर चालक के जागने और शोर मचाने पर सभी आरोपी स्कॉर्पियो से तेजी से भागने लगे। भागने के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एनएच-49 किनारे पलट गई और आरोपी वाहन को मौके पर छोडकऱ फरार हो गए। इस मामले में पहले सुनील कुमार केवट और संदीप कुमार डहरिया को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। अब फरार आरोपी शिव कुमार रजक और कुलदीप कुमार साण्डे को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया। मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव (48 वर्ष, प्रौढ़) पहले से बिलासपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध है। जूटमिल पुलिस ने न्यायालय से उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त कर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया है। उसे बिलासपुर केंद्रीय जेल से रायगढ़ लाकर पूछताछ एवं आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

You Might Also Like

‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका

पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी पति को पांच साल की सजा

संयुक्त संकुल पंचपारा के शिक्षकों ने रिया मैडम को दिये भावभिनी विदाई

तेज रफ्तार कार डिवाईडर से टकराई

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन कर शासन को ज्ञापन सौपा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रक्षाबंधन को लेकर बने खाबो बने रहिबो अभियान का हुआ शुभारंभ
Next Article बिलासपुर बाल सुधार गृह में धरमजयगढ़ के किशोर ने लगाई फांसी

खबरें और भी है....

केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र, संगठन ही शक्ति है- पवन साय
बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला., 6 जिलों के बदले गए कलेक्टर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?