NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

आईडी कार्ड छीना, जान से मारने की धमकी दी,शिक्षक को फर्जी बताकर किया था विवाद

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:53 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
3 Min Read

जशपुर। जनगणना कार्य में जुटे शिक्षक से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने करीब तीन महीने से फरार आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शुभम कुजूर उर्फ बंटी कुजूर (26), निवासी रामभाटा, रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मामला 5 मई 2026 का है। ग्राम कुमकेला निवासी शिक्षक सतीश कुमार सक्सेना (42) की ड्यूटी जनगणना प्रगणक के रूप में ग्राम सुरेशपुर में लगी थी। जनगणना कार्य के दौरान एक युवक ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उन्हें फर्जी बताते हुए गाली-गलौज करने लगा।
पुलिस के अनुसार, विवाद बढऩे पर आरोपी ने शिक्षक के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की। उसने शिक्षक का आईडी कार्ड छीनकर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के कारण शिक्षक का शासकीय जनगणना कार्य बाधित हुआ। शिकायत के बाद पत्थलगांव थाने में अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान शुभम कुजूर के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि घटना के दिन वह ग्राम सुरेशपुर में अपने रिश्तेदार के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी दौरान शिक्षक से उसका विवाद हुआ था।
आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद शुभम लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रायगढ़ स्थित अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पत्थलगांव पुलिस और तकनीकी टीम रायगढ़ पहुंची। घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसे पत्थलगांव लाया गया।
मजिस्ट्रेट के सामने हुई शिनाख्त
पुलिस ने मामले में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पहचान कार्यवाही कराई। इस दौरान प्रार्थी शिक्षक सतीश कुमार सक्सेना ने शुभम कुजूर की पहचान घटना में शामिल आरोपी के रूप में की। पुलिस के अनुसार, जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

शासकीय कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार या मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही है और लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है।
डॉ. लाल उमेद सिंह, एसएसपी, जशपुर

You Might Also Like

सीएम साय की प्रेरणा से राज्य स्तरीय चैंपियनशिप शुरू

कट्टे की नोक पर लूट करने में सात साल का सजा काट चूका आरोपी अरूण नायडू गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ाया

पुलिस ने बकरी चोर गिरोह को फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा

पत्थलगांव बीईओ सस्पेंड

पारंपरिक नृत्य और सामूहिक अनुष्ठान ने जीवंत की सदियों पुरानी विरासत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
Next Article केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट

खबरें और भी है....

नक्सली हिडमा को ‘रोल मॉडल’ और ‘प्रेरणादायक’ बताने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार
केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र, संगठन ही शक्ति है- पवन साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नक्सली हिडमा को ‘रोल मॉडल’ और ‘प्रेरणादायक’ बताने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?