NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
रायगढ़

रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान

बाबा बैद्यनाथ की भक्ति, आस्था और संकल्प की अद्भुत मिसाल

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:53 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। शिवभक्ति जब भौतिक सीमाओं से परे हो जाती है, तब दुर्गम मार्ग भी सुगम बन जाते हैं। नाग पंचमी के अति-पावन पर्व पर खरसिया निवासी रजत शर्मा ने सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट से संकल्पित जल उठाकर देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम तक की 115 किलोमीटर की ऐतिहासिक डाक कांवर यात्रा 18 घंटे 30 मिनट की रिकॉर्ड अवधि में पूरी की। डाक कांवर यात्रा सामान्य कांवर यात्रा से भिन्न और अत्यंत कठोर मानी जाती है। इसमें साधक को बिना रुके, बिना कांवर को भूमि पर रखे और बिना विश्राम किए अविरल दौडऩा या चलना होता है। रजत शर्मा ने इस कठिन नियम का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करते हुए यह साधना संपन्न की।
यह रजत शर्मा की लगातार तीसरी सफल डाक कांवर यात्रा है। एक बार इस यात्रा को पूर्ण करना ही असाधारण माना जाता है, वहीं लगातार तीन वर्षों तक इस साधना को सिद्ध करना उनकी शारीरिक व मानसिक तैयारी और बाबा के प्रति अनन्य समर्पण को दर्शाता है।
अविरल गंगाजल अर्पण – सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर कंकरीले पथों चढ़ाइयों और रात-दिन की परवाह किए बिना रजत शर्मा ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ बाबा के दरबार में जलाभिषेक किया। सहनशक्ति और अनुशासन का प्रतीक औसत 6.2 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बिना रुके लगातार 115 किमी की दूरी तय करना केवल शारीरिक क्षमता नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और अनुशासन का प्रतिफल है। सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट से बाबा बैद्यनाथ धाम तक की यह कठिन आध्यात्मिक साधना उनकी अटूट शिवभक्ति, शारीरिक क्षमता और दृढ़ संकल्प का जीवंत प्रमाण बनी है आस्था और संकल्प की अनूठी परीक्षा
युवाओं के लिए प्रेरणा और जन-संदेश
जब मन में शिव का वास और संकल्प में ‘सत्य’ की शक्ति हो, तो मार्ग की हर बाधा केवल एक परीक्षा बनकर रह जाती है। रजत शर्मा की यह आध्यात्मिक यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है बल्कि यह आज की युवा पीढ़ी के लिए एक सशक्त संदेश है लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतरता और अनुशासन आवश्यक है। परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, यदि पहला कदम उठाने का साहस और अंतिम कदम तक डटे रहने का संकल्प हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। यात्रा पूर्ण कर लौटने पर परिजनों, स्थानीय नागरिकों, मित्रों और धर्मानुरागियों ने रजत शर्मा का भव्य स्वागत किया। खरसिया के शिवभक्तों और शुभचिंतकों ने इसे संपूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

You Might Also Like

यात्री बस की ठोकर से बाईक सवार युवक घायल

रामपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में बग्घी पर विराजे ‘सिया-राम’

एनटीपीसी लारा बालिकाओं का सवांर रहा भविष्य

5 गांव के किसानों ने किया चक्काजाम

बाल मंदिर में विविध प्रतियोगिता का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र, संगठन ही शक्ति है- पवन साय
Next Article जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

नक्सली हिडमा को ‘रोल मॉडल’ और ‘प्रेरणादायक’ बताने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार
केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र, संगठन ही शक्ति है- पवन साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नक्सली हिडमा को ‘रोल मॉडल’ और ‘प्रेरणादायक’ बताने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?