NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो बाइक में भिडं़त, 1 की मौत, 3 घायल, जन्माष्टमी मेला देखकर वापस जाते समय ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दो बाइक में भिडं़त, 1 की मौत, 3 घायल, जन्माष्टमी मेला देखकर वापस जाते समय ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
रायगढ़

दो बाइक में भिडं़त, 1 की मौत, 3 घायल, जन्माष्टमी मेला देखकर वापस जाते समय ओवरब्रिज पर हुआ हादसा

lochan Gupta
Last updated: August 18, 2025 12:27 am
By lochan Gupta August 18, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर में जन्माष्टमी मेला चल रहा है, जिसे देखने के लिए जिले के अलावा दूसरे जिले से भी लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में बीती रात मेला देखकर वापस घर जा रहे युवकों की दो बाइक ओवरब्रिज पर आपस में टकरा गई, इससे एक युवक की मौत हो गई तो वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उक्त घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।
उल्लेखनीय है कि शहर में विगत 14 अगस्त से ही जन्माष्टमी मेला का आयोजन चल रहा है, जिसमें सुबह से लेकर देर रात तक सडक़ों पर जाम की स्थिति बन रही है। वहीं इस ऐतिहासिक मेला को देखने के लिए आसपास के जिले के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, इससे देर रात तक शहर में गहामा-गहमी का माहौल बना हुआ है। ऐसे में शनिवार को शाम को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल निवासी देवानंद महंत (19 वर्ष) अपने साथी श्रवण के साथ और जूटमिल थाना क्षेत्र के बांजीनपाली निवासी महेंद्र घटकवार (27 वर्ष) अपने दोस्त रविकांत बेहरा के साथ मेला देखने के लिए आए हुए थे। इस दौरान मेला देखने के लिए रात 10 बजे से शहर में चल रहे मटकी फोड़ कार्यक्रम को देखने के लिए युवकों ने रूक गए थे, जिससे यह आयोजन खत्म होने के बाद रात करीब 12 बजे चारों युवक अपनी-अपनी बाइक से तराईमाल वाले ओवरब्रिज से शहर की तरफ आ रहे थे, और बांजीनपाली वाले दूसरी तरफ जा रहे थे।
इस दौरान इन दोनों की बाइकों की रफ्तार काफी तेज होने के कारण ओवरब्रिज पर दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना डायल 112 को दिया, इससे पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देवानंद महंत की मौत हो गई, वहीं श्रवण का उपचार जारी है। रविवार को घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
दो युवक निजी अस्पताल में भर्ती
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में दूसरी बाइक में सवार महेंद्र और उसका दोस्त रविकांत के पैरों में गंभीर चोट आई है, जिन्हें उनके परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार करा रहे हैं। इस हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

मेला देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

पहले अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित भूमि का संदिग्ध बटवारा फिर नियम विरूद्ध डायवर्सन

हाथियों ने 15 किसानों की फसल रौंदी

लापता युवक का खेत में मिला शव

सडक़ दुर्घटना में घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जन्माष्टमी मेला से लौट रहे युवक से लूट
Next Article विनोबा नगर स्थित आंगनबाड़ी भवन को तोडऩे पहुंची जेसीबी

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?