रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मस्जिद गरीब नवाज मदरसा अहमदिया साबिरिया कमेटी के तत्वावधान में मस्जिद गरीब नवाज परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायगढ़ के तत्वाधान में एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य उन मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा जिनके योगदान को समय के साथ लोग भूलते जा रहे हैं।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम लिखने के साथ ही उनमें से किसी दो स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान पर निबंध लिखने को कहा गया। प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर दो वर्गों में विभाजित किया गया था। जूनियर वर्ग में मोहम्मद हसनैन ने प्रथम, अलीज़ा खान ने द्वितीय तथा रहनुमा परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में अमीरुन्निशा ने प्रथम, उमम अली ने द्वितीय तथा आयशा सिद्दीका और जासमीन फातिमा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी का इतिहास किसी एक वर्ग या समुदाय का नहीं, बल्कि सभी भारतीयों के संघर्ष और बलिदान का इतिहास है। मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी देना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों और युवाओं में देशभक्ति, इतिहास के प्रति रुचि तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मस्जिद गरीब नवाज मदरसा अहमदिया साबिरिया कमेटी, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ईद मिलादुन्नबी कमेटी, सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। हाजी शेख कलीमुल्लाह वारसी,हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन, हाजी शेख अब्दुल्लाह, हाजी गुलाम रसूल खान, हाजी गुलाम शोएब खान, जनाब महावीर अग्रवाल, जनाब ब्रजकिशोर पटेल, जनाब नितेश लाल,अरशद वारसी, शेख अतहर हुसैन, मोहम्मद शब्बीर साबरी, सैयद साबिर, मोहम्मद इस्माइल मोहम्मद अकमल साबरी, मोहम्मद ताजरब्बानी, वारिस खान, अखलाक खान, मोहम्मद यूनुस भाई, शेख ओबेदुल्ला, मोहम्मद तौकीर साबरी, अमान साबरी।
स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने प्रतियोगिता आयोजित
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित



