NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह
रायगढ़

15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह

जिला पुलिस कार्यालय और थाना-चौकियों में शान से लहराया तिरंगा

lochan Gupta
Last updated: August 16, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta August 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय सहित रक्षित केंद्र, सभी थाना एवं चौकियों में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पुलिस कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सशस्त्र जवानों ने राष्ट्रीय धुन के बीच तिरंगे को सलामी दी, राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया तथा देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पुष्पेन्द्र बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी एवं डीएसपी रोहित शुक्ला सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस की देशभक्ति और सम्मान की परंपरा थाना एवं चौकी स्तर तक भी दिखाई दी। राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के सभी थाना एवं चौकियों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया। थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के शहीद परिवारों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा आज शहीद परिवारों को सम्मानपूर्वक मुख्य समारोह स्थल मिनी स्टेडियम तक लाया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के थाना एवं चौकी परिसरों में थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा स्कूली बच्चों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर पुलिस अधिकारियों एवं नागरिकों ने माल्यार्पण कर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के आदर्शों को स्मरण करते हुए राष्ट्रसेवा, कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

You Might Also Like

महापौर ने एमआईसी सदस्यों के कार्याे का किया विभाजन

ऑटो व ब्रेजा कार में जबरदस्त भिड़ंत

इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा व आर्थिक सहायता प्रदान की

बिजली वसूली के लिए विभाग ने शुरू किया महाअभियान

दो साल से फरार लूट का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने प्रतियोगिता आयोजित
Next Article जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खबरें और भी है....

रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जंगल, हाथी और ग्रामीणों की सुरक्षा में जुटे वनकर्मी
इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
आन-बान-शान से निगम कार्यालय में महापौर श्री चौहान ने किया ध्वजारोहण
आजादी के जश्न में भी वंदे मातरम से परहेज!, कांग्रेस अपना चरित्र नहीं बदल सकती:- रेखा महमिया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?