NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: यात्री ट्रेनों में चोर गैंग सक्रिय, 8 मामले दर्ज, भीड़ और नींद का फायदा उठा रहे बदमाश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > यात्री ट्रेनों में चोर गैंग सक्रिय, 8 मामले दर्ज, भीड़ और नींद का फायदा उठा रहे बदमाश
रायगढ़

यात्री ट्रेनों में चोर गैंग सक्रिय, 8 मामले दर्ज, भीड़ और नींद का फायदा उठा रहे बदमाश

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मई महीने से अब तक रायगढ़ जीआरपी में करीब 8 मामले दर्ज हो चुके हैं। इन घटनाओं में यात्रियों के बैग से लगभग 3 लाख 13 हजार रुपए नकद और जेवरात चोरी हो चुके हैं। चोर मौके का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो जाते हैं। कुछ यात्रियों के साथ चोरी की घटनाएं उस समय हुईं जब वे दूसरे राज्यों से यात्रा कर रहे थे। रायगढ़ पहुंचने पर उनकी नींद खुली और उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद घटना की जानकारी रायगढ़ और आसपास के इलाकों में दी गई। कुछ मामलों में दूसरे राज्यों से जांच की फाइलें भी रायगढ़ भेजी गई हैं।
रायगढ़ से बिलासपुर के बीच भी ट्रेनों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। बताया जा रहा है कि अकलतरा और आसपास के कुछ लोग ट्रेन में चोरी की वारदातों में शामिल हैं। ये लोग भीड़ का फायदा उठाकर ट्रेन में चढ़ते हैं और यात्रियों का सामान चुरा लेते हैं। इसके अलावा ओडिशा के झारसुगुड़ा से लेकर रायगढ़ के बीच भी एक चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

लगातार की जा रही पेट्रोलिंग

जीआरपी थाना प्रभारी आरके बोरझा ने बताया कि ट्रेनों में चोरी रोकने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। कई बार यात्री अपनी यात्रा पूरी करने के बाद शिकायत दर्ज कराते हैं, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिलती है। उन्होंने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं और ट्रेनों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस (साधारण कपड़ों) में भी तैनात किए गए हैं ताकि चोरी करने वालों को पकड़ा जा सके।

  • केस 1- 10 मई को मुंबई का रहने वाला अलामिन फिरोज शेख खडग़पुर रेलवे स्टेशन से गीतांजलि एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर उसका 25 हजार रुपए का मोबाइल चुरा लिया।
  • केस 2- 4 जून को बैकुंठपुर, रायगढ़ के रहने वाले ब्रजेश कुमार झा दरभंगा से रायगढ़ आ रहे थे। यात्रा के दौरान किसी ने उनका बैग चुरा लिया। इसके बाद उन्होंने 139 नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।
  • केस 3- 7 जून को बलसाड़–पुरी एक्सप्रेस में चोरी की घटना हुई। ओडिशा के सिंदुरिया का रहने वाला शेख इमामुद्दीन भुवनेश्वर से बिलासपुर जा रहा था। यात्रा के दौरान वह सो गया और इसी दौरान किसी ने उसका बैग चुरा लिया। बैग में लैपटॉप समेत करीब 45 हजार रुपए का सामान था।
  • केस 4- 7 जून को रायगढ़ के चांदनी चौक धोबी पारा की रहने वाली बृहस्पति बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ अपनी बहन के घर अकलतरा जाने के लिए बीआर ट्रेन में चढ़ी थी। इसी दौरान किसी ने उनके गले से करीब 30 हजार रुपए का सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया।
  • केस 5- 14 जून को पद्मावती थवाईत ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने पति अरुण कुमार थवाइत के साथ 13 जून को नर्मदा एक्सप्रेस से उज्जैन से बिलासपुर आ रही थी। रात में वह अपनी सीट पर सो गई। नीवार स्टेशन के पास जब उनकी नींद खुली, तो उन्हें पता चला कि उनका पर्स और सीट के नीचे रखा बैग गायब है। खोजबीन करने पर पर्स ट्रेन के बाथरूम में मिला, लेकिन उसमें से मोबाइल निकाल लिया गया था और खाली पर्स वहीं छोड़ दिया गया था। बैग और पर्स में रखे करीब 90 हजार रुपए के सामान की चोरी हो गई थी।
  • केस 6- 20 जून को शहडोल जिले के ग्राम जैतपुर के रहने वाले बालकृष्ण द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह बलसाड़-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से शहडोल से तालचेर रोड जा रहे थे। जब ट्रेन रायगढ़ रेलवे स्टेशन को पार कर गई, तो कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब है। बैग में लैपटॉप समेत करीब 65 हजार रुपए का सामान था, जो चोरी हो गया।
  • केस 7- 11 जून को महाराष्ट्र के सतारा जिले के गंगापुरी तालुका की रहने वाली प्रार्थना शंकर माईती खडग़पुर रेलवे स्टेशन से पुणे जाने के लिए आजाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थी। यात्रा के दौरान उनका हैंडबैग गायब हो गया। बैग में मोबाइल, नकद पैसे समेत करीब 33,200 रुपए का सामान था। उन्होंने इस मामले की शिकायत जीआरपी पुणे में दर्ज कराई। बाद में मामला रायगढ़ जीआरपी को भेजा गया, जहां अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
  • केस 8- 25 जून को चंद्रपुर जिले के ग्राम साल्हे की रहने वाली प्रेमशीला पांडव टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन से बाराद्वार स्टेशन से रायगढ़ आ रही थी। जब ट्रेन रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची, तो उन्होंने अपना बैग चेक किया, लेकिन उसमें रखा छोटा पर्स गायब था। किसी ने बैग से पर्स और उसमें रखे करीब 25 हजार रुपए के सामान की चोरी कर ली।

You Might Also Like

गोर्रा जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड

हत्या के प्रयास के फरार आरोपी गिरफ्तार

गीतिका के गीत और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पहली बार हुआ वृक्षारोपण

आज मनाया जायेगा मुहर्रम का पर्व

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार, नदी किनारे बुलाकर डरा-धमकाकर वारदात
Next Article डिग्री कालेज में सामान खरीदी में घोटाला, एवीव्हीपी ने लगाया आरोप

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
ओम रूपेश कंपनी की बाउंड्रीवाल पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ट्रेलर व ट्रक में टक्कर चालक घायल
3 टन कबाड़ से भरी पिकअप पकड़ाई, 6.85 लाख की संपत्ति जब्त
सडक़ों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों की अब खैर नहीं

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?