NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आन-बान-शान से निगम कार्यालय में महापौर श्री चौहान ने किया ध्वजारोहण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आन-बान-शान से निगम कार्यालय में महापौर श्री चौहान ने किया ध्वजारोहण
रायगढ़

आन-बान-शान से निगम कार्यालय में महापौर श्री चौहान ने किया ध्वजारोहण

lochan Gupta
Last updated: August 17, 2026 12:08 am
By lochan Gupta August 17, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में देशभक्ति और उल्लास के वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। महापौर जीवर्धन चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम को एक परिवार की तरह मिलकर शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए कार्य करना है। उन्होंने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सफाई, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, निर्माण एवं अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी सीधे शहरवासियों के संपर्क में रहते हैं। इसलिए उनकी कार्यशैली नगर निगम की छवि और शहरवासियों के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सभापति डिग्री लाल साहू ने कहा कि नगर निगम केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि शहर की सेवा करने वाला एक बड़ा परिवार है। अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय, सहयोग और विश्वास के साथ कार्य करें तो शहर के विकास को नई गति दी जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया कहा कि निगम के प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि निगम के अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी नगर निगम की एक महत्वपूर्ण कड़ी है और सभी के सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकसित बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। समारोह में वरिष्ठ पार्षद जयंत ठेठवार सहित निगम के जनप्रतिनिधिगण, उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया एवं अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में निगम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों में अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें सफाई व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति सहित नगर निगम की विभिन्न सेवाओं और विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों ने सम्मानित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नगर की मूलभूत सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने में निगम के मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

 

तिरंगे के सम्मान व राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने निगम परिवार में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा शहर के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं निगम परिवार के सदस्यों ने देशहित और शहरहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

तिनक धिन बीट्स रायगढ़ सीजन की विजेता बनी रुचि कटकवार

चंदे की राशि को लेकर दो धड़ों में बटा जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ

आईपीएल सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार

मां-बेटी मर्डर : आईजी ने मौके का किया निरीक्षण

‘नाद मंजरी’ उत्सव में धरित्री को ‘कला अम्भिरा’ पुरस्कार से सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आजादी के जश्न में भी वंदे मातरम से परहेज!, कांग्रेस अपना चरित्र नहीं बदल सकती:- रेखा महमिया
Next Article इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

खबरें और भी है....

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
सीएम साय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायगढ़ सहित 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का निधन, सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग का हैदराबाद में निधन

Popular Posts

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?