सारंगढ़। स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय भूषण पाण्डेय (जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला-साररंगढ़-बिलाईगढ़), राजेश अग्रवाल (संरक्षक एपीएस), पुरुषोत्तम अग्रवाल (संचालक एपीएस), महेन्द्र अग्रवाल (समाजसेवी), श्रीमती प्रतिभा मिश्रा, श्रीमती मधुदेवी अग्रवाल, दीपक तिवारी (अधिवक्ता), जशवंत मिश्रा (प्राचार्य एपीएस) एवं श्रीमती प्रीति अवस्थी (उप प्राचार्या एपीएस) के द्वारा भारत माता के छायाचित्र के समक्ष पूजा अर्चना के पश्चात मुख्य सचिव अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के धून व भारत माता के जयकारा के साथ पूरा विद्यालय प्रांगण गुंजायमान हो उठा। वन्दे मातरम राष्ट्रगीत के 150वीं वर्षगांठ को यादगार बनाते हुए ससम्मान राष्ट्रगीत का भी गायन किया गया। तत्पश्चात विद्यालयीन छात्र छात्राओं के द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया। मंचासीन समस्त महानुभावों का तिलक व पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वागत वंदन किया गया। एमा श्रुति कुजूर के द्वारा अतिथियों के स्वागत में मनमोहक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। विद्यालयीन छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में गीत, कविता, भाषण, एकांकी की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य ने अपने उदबोधन में अनुशासन के महत्व में प्रकाश डालते हुए विद्यार्थी जीवन में सदैव अनुशासन का पालन करने की बात कही। महेन्द्र अग्रवाल ने अपने उदबोधन में दसवीं व बारहवीं दोनों ही बोर्ड परीक्षा में डिस्ट्रिक्ट टॉपर अशोका विद्यालय के बच्चों का होना पूरे अंचल के लिए गर्व की बात कही। पुरुषोत्तम अग्रवाल ने अपने उदबोधन में देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को सदैव सम्मान देने की बात कही। राजेश अग्रवाल ने अपने उदबोधन में अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना व जवाहर उत्कर्ष शिक्षा योजना के तहत विद्यालय में निशुल्क शिक्षा का लाभ ले रहे प्रतिभावान छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।मान. मुख्य अतिथि श्री संजय भूषण पाण्डेय जी ने अपने उदबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पण की भावना को आत्मसात करने की बात कही।सभी छात्र छात्राओं को प्रसाद वितरण किया गया।अंत में संस्था के उप प्राचार्या अवस्थी मेम जी के द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई।



