NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सारंगढ़

गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

lochan Gupta
Last updated: August 16, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta August 16, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जिले में पूरे उत्साह, उमंग, गौरव, गरिमामय वातावरण में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में वन्दे मातरम गीत से स्वतन्त्रता दिवस समारोह आरम्भ हुआ। सांसद राधे श्याम राठिया ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पूरे मैदान में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम,राष्ट्रीयगौरव का वातावरणदिखा। ध्वजारोहण पश्चात मुख्यातिथि ने परेड निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल पुरुष, जिलापुलिस बल महिला,एन सी सी पुरुष, एनसीसी महिला, स्काउट – गाइड तथा रेडक्रॉस के दल शामिल हुए। विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासन, कदम ताल और देशभक्ति की भावना के साथ शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को परेड की सलामी दी। इसके बाद हर्ष फायर, राष्ट्रगान का धुन वादन किया गया।
मुख्यातिथि राठिया ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किये। उन्होंने अपने संदेश में प्रदेश के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं व राज्य के नागरिकों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयास का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि ने उल्लास और उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आशमां में छोड़ स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दीं। इसके बाद परेड में नेतृत्व करने वाले टुकड़ी के कप्तानों से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। परेड में शामिल जवानों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट – गाइड एवं रेडक्रॉस के विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण, राष्ट्रसेवा की भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया। समारोह में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को श्रद्धा पूर्वक स्मरण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा शहीद जवानों के परिवारजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इन पारिवारिक सदस्यों में सरसीवां के उप निरीक्षक विवेक शुक्ला, आरक्षक नंदकुमार साहू, ग्राम संडा के आरक्षक सुभाष बेहरा और ग्राम कपिस्दा के वीर सिंह श्रीवास के परिजन उपस्थित थे। साथ ही पूर्व सैनिकों से भेंटकर मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों और जिले के अन्य उत्कृष्ट कार्यों में शामिल लोगों, समाजसेवी डॉक्टर, खिलाड़ी कों प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस
समारोह का सबसे आकर्षक व भाव पूर्ण पक्ष स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। इस सांस्कृतिक कार्य क्रम परिणाम में प्रथम स्थान मोना मॉर्डन स्कूल सारंगढ़, द्वितीय स्थान आदर्श ज्योति विद्यालय छिंद तथा तृतीय स्थान शा. हा, हरदी (सारंगढ़) को प्राप्त हुआ। विजेता संस्था को पुरस्कार प्रदानकर सम्मानित किया गया। इन तीनों विजेता स्कूल के अलावा शा. आत्मानंद स्कूल भटगांव, सारंगढ़ के शाकउमा.विद्यालय अशोका पब्लिक स्कूल, सीपीएम स्कूल और संत थामस स्कूल ने नृत्य, अभिनय की प्रस्तुति देकर दर्शको को देश भक्ति से सराबोर किए।
स्वतंत्रता दिवस परेड के जूनियर डिवीजऩ परिणाम में प्रथम स्थान जूनियर डिवीजऩ सेजेस सारंगढ़, द्वितीय स्थान जूनियर विंग सेजेस सारंगढ़ तथा तृतीय स्थान स्काउट रोवर श.क. हा सेकेण्डरी स्कूल सारंगढ़ को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सीनियर डिवीजन में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल सशस्त्रबल को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन तथा तृतीय स्थान पुलिस विभाग सेकेण्ड टीम को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्लाटूनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया,मुख्य समारोह में विधायक उत्तरी जांगड़े, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे, जिपं सदस्य लता लक्ष्मे, बिनोद भारद्वाज, पूर्व वि. शमशेर सिंह, छबि लाल रात्रे, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं उनके परिजन, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, गणमान्य नागरिक ज्योति पटेल, सुभाष जालान, पत्रकार, अधिकारी कर्मचारी, पालक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे थे। कार्यक्रम में शानदार उद्घोषक का कार्य तोषी गुप्ता व रामभूषण तिवारी ने किया।

You Might Also Like

पुलिस द्वारा 61 गुम मोबाईल 12 लाख रुपये का स्वामियों को वितरित

25 कैडेट स्काउट्स राज्य पुरस्कार हेतु बिलासपुर में परीक्षा देंगे

84 हजार रूपए के सामान सहित नगदी ले उड़े चोर

शा. पूर्व मा. शाला धौराभाटा में हुआ नेवता भोज

कलेक्टर कन्नौजे ने फील्ड में जाकर देखा मिर्च खेती और पाम ऑयल की खेती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अशोका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
Next Article स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों व बुजुर्गों को भेंट की छतरियां : योगेश पटेल

खबरें और भी है....

रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जंगल, हाथी और ग्रामीणों की सुरक्षा में जुटे वनकर्मी
इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
आन-बान-शान से निगम कार्यालय में महापौर श्री चौहान ने किया ध्वजारोहण
आजादी के जश्न में भी वंदे मातरम से परहेज!, कांग्रेस अपना चरित्र नहीं बदल सकती:- रेखा महमिया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?