NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान
सारंगढ़

एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान

स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर

lochan Gupta
Last updated: April 11, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta April 11, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मडक़ड़ी में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में राजस्व पखवाड़ा शिविर का सफल आयोजन किया गया। दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में प्रशासन ने ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शिविर का संचालन एसडीएम प्रफुल रजक की उपस्थिति में किया गया, जिसमें राजस्व विभाग की पूरी टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत मडक़ड़ी के सरपंच नंदू पटेल द्वारा स्कूल परिसर से लगी लगभग आधा एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम और तहसीलदार, नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पटवारी द्वारा नक्शा सत्यापन किया गया और जेसीबी मशीन के माध्यम से मौके पर ही अवैध कब्जा हटाया गया। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस शिविर से कुल 22 गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी जमीन और राजस्व से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में 21 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जाति सुधार, ऋण पुस्तिका गुम होना, बी-1 खसरा सुधार, आपसी बंटवारा, रिकॉर्ड संशोधन, फौती नामांतरण, रकबा त्रुटि सुधार और खाता विभाजन जैसे महत्वपूर्ण मामलों को प्राथमिकता के साथ निपटाया गया।
शिविर में पहुंचे ग्राम सोनाडुला निवासी रोहित केवट ने बताया कि उनके बी-1 में जाति गलत दर्ज थी, जिसमें केवट की जगह तेली लिखा गया था। तहसीलदार द्वारा तत्काल सुधार करते हुए उनकी समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर गांव-गांव में लगने से लोगों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और समय पर काम हो रहा है।इसी तरह ठाकुरडीहा निवासी रोहित कुमार की ऋण पुस्तिका (पर्ची) गुम हो जाने की समस्या का भी मौके पर समाधान करते हुए उन्हें नई पर्ची जारी की गई। शिवसहाय कर्ष ने भी जमीन से संबंधित त्रुटि के निराकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है।
शिविर में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार मोबाइल नंबर सीडिंग, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रिकॉर्ड दुरुस्ती सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर बिलाईगढ़ तहसीलदार कमलेश सिदार, नायब तहसीलदार देवराज सिदार, राजस्व निरीक्षक (आरआई), 6 हल्का के पटवारी एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा इस तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों तक योजनाओं और सेवाओं को सीधे पहुंचाने की पहल को सराहा जा रहा है।

You Might Also Like

भक्ति और संस्कृति का महा संगम ऐतिहासिक रथ यात्रा

चाइनीज मांझा पर कार्यवाही करें पुलिस और सीएमओ : कलेक्टर

गुरुदेव के आगमन दिवस पर किया गया पांच कुंड में यज्ञ

अशोका पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाल दिवस

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने बनाएं रणनीति : कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टूटते रिश्तों को जोडऩे परिवार परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ
Next Article एसएसपी सिंह ने एनटीपीसी लारा में एनर्जी कप 2026 का किया शुभारंभ

खबरें और भी है....

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

Popular Posts

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?