रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पूर्व सांसदों, सांसदों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए 11 लोकसभा सीटों पर समन्वयक और सह समन्वयक बनाया है। इसे लेकर किरण देव ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रध्देय दिलीप सिंह जूदेव जी के भतीजे, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व राज्य सभा सांसद जशपुर के राजा साहब रणविजय सिंह जूदेव को रायगढ़ लोकसभा का समन्वयक एवं भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता को सह समन्वयक नियुक्त करने पर भाजपा खेमे में अपार खुशी व उत्साह की लहर है। इन दोनों नेता के कुशल मार्गदर्शन, अद्भुत नेतृत्व क्षमता, सामूहिक समन्वय से रायगढ़ लोकसभा एक नई कीर्तिमान स्थापित करते हुए ऐतिहासिक मतों से विजयी होंगे।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिला सहित पूरे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में राज परिवार का एक अलग ही सम्मान है। लोकसभा चुनाव में जूदेव परिवार के पूर्व राज्य सभा सांसद राजासाहब रणविजय सिंह को रायगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 का समन्वयक बनाने से निश्चित ही जशपुर सहित पूरे रायगढ़ लोकसभा में समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व समर्थकों में बेहतर तालमेल बनाने में सफलता मिलेगी। आपसी तालमेल जीत के लिए बहुत जरूरी होती है। इस मामले में कांग्रेस से भाजपा बहुत आगे दिखाई दे रही है।
तो वही लगातार 3 बार रायगढ़ लोकसभा चुनाव में संयोजक बनकर जीत दिलाने वाले पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता रणनीतिकार के रूप में अपनी लोहा बार बार मनवा चुके है। पूरी रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र को बारीकी से जानने पहचानने व सबका सुनने वाले होने के कारण सभी कार्यकर्ताओं उनका सम्मान करते हुए इनकी हर आदेश का पालन करते है जिसका परिणामस्वरूप जीत सुनिश्चित हो जाता है। राजासाहब रणविजय सिंह जूदेव व गिरधर गुप्ता के समन्वयक व सह समन्वयक बनने से भाजपा संगठन रायगढ़ लोकसभा में उत्साह का माहौल बन गया है। अब सभी कार्यकर्ता अपने मन की बात व सुझाव बेझिझक कह सकेंगे। जिससे समस्त कार्यकर्ता चुनाव 2024 लक्ष्य पूर्ति के लिए अपनी – अपनी योगदान सुनिश्चित करते हुए ऐतिहासिक जीत दिलाने में अपना योगदान देंगे।
रणविजय सिंह व पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता बने रायगढ़ लोकसभा समन्वयक-सह समन्वयक
रायगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुई समन्वयक-सह समन्वयक की नियुक्ति
