NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल
बिलासपुर

कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:07 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए रेलवे चिकित्सालय के साथ ही साथ कर्मचारियों के कार्यस्थलों में भी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यस्थलों में कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें परामर्श भी दिया जा रहा है। इसी संदर्भ में मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा 12 अगस्त 2026 को मंडल के कोरबा स्टेशन में स्थित क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक कार्यालय में कर्मचारियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 162 कर्मचारियों की स्वास्थ्य की जांच एवं विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान कर्मचारियों के रक्तचाप, मधुमेह, हाइट व वेट, ईसीजी तथा वेस्ट हिप रेशियो की जाँच एवं मॉनिटरिंग की गई। 84 कर्मचारियों का बोन मिनरल डेंसिटी जाँच किया एवं 06 कर्मचारियों को टिटनेस का टीकाकरण भी किया गया। शिविर में 09 से 15 वर्ष से कम आयु की किशोर बालिकाओं के स्वास्थ्य की जाँच की गई। उनके रक्त में हीमोग्लोबिन, सिकल सेल की जाँच, लीवर फंक्शन टेस्ट किया गया। साथ ही 09 कर्मचारियों की शिकायतों का निवारण किया गया।
प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. दिवेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. दिवेश कुमार, उप मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. बीरबल प्रधान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शेख सिराजुद्दीन, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित प्रकाश, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी कोरबा डॉ नीतू एस कुमार, डीएनबी डॉ. धनंजय, डॉ. जौहरा, डॉ. अंशिका द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई तथा न्यू कोरबा हास्पिटल के अनुबंधित चिकित्सक डॉ. अजित व डॉ. अविनाश (हड्डी रोग विशेषज्ञ) सहित अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. बीरबल प्रधान ने महिलाओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित प्रकाश ने मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक बीमारियों के कारण, लक्षण तथा उनसे बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों के लक्षण, प्रकार, संभावित दुष्प्रभाव एवं बचाव के उपायों के संबंध में कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान, नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परहेज तथा दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

You Might Also Like

सिविल डिफेंस टीम ने किया मानवता भरा कार्य

रेलवे सुरक्षा बल व पुलिस ने किया मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का भांडाफोड़

हादसे में 19 मौत : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मांगा जवाब

सतर्कता और पारदर्शिता के लिए एसईसीएल की तकनीकी पहलों की केंद्रीय सतर्कता आयोग ने खुल कर सराहना की

एसईसीएल में 60वीं कम्पनी स्तरीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजधानी में शुरू होगा प्लास्टिक बैंक
Next Article छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन : सीएम साय

खबरें और भी है....

आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद मिला शुभकामना संदेश
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिलासपुर मंडल में तिरंगा रैली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन
भाजपा की तिरंगा यात्रा : राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा
धरमजयगढ़ में आन-बान-शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
सीबीएसई क्लस्टर एवं ज़ोनल प्रतियोगिताओं में रेल्वे विद्यालय बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद मिला शुभकामना संदेश
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?