NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकास की एक और नई सौगात से संवरने जा रहा है गणेश तालाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विकास की एक और नई सौगात से संवरने जा रहा है गणेश तालाब
रायगढ़

विकास की एक और नई सौगात से संवरने जा रहा है गणेश तालाब

शहर के हृदय स्थल का होगा भव्य सौंदर्यीकरण और कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से विकसित होगा तालाब परिसर

lochan Gupta
Last updated: August 10, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta August 10, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। शहर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी सोच से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी विकास की कड़ी में अब शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक एवं प्रमुख गणेश तालाब के भव्य सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। गणेश तालाब रायगढ़ शहर के प्रमुख स्थलों में से एक है और लंबे समय से शहरवासियों की आस्था, सामाजिक गतिविधियों एवं दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ है। शहर के मध्य स्थित होने के कारण इसे रायगढ़ के हृदय स्थल के रूप में भी देखा जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल को व्यवस्थित, आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से इसके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

 

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा गणेश तालाब परिसर

प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत गणेश तालाब परिसर में नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं आकर्षण को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाने प्रस्तावित हैं। तालाब परिसर में व्यवस्थित विद्युत प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, जिससे शाम एवं रात्रि के समय पूरा परिसर आकर्षक दिखाई देने के साथ-साथ नागरिकों के लिए सुरक्षित भी रहेगा। तालाब के आसपास सुरक्षा एवं सुंदरता को ध्यान में रखते हुए लोहे की जाली लगाने का कार्य प्रस्तावित है। इसके अलावा तालाब परिसर की दीवारों पर आकर्षक रंग-रोगन एवं पेंटिंग कराकर परिसर को नया और सुंदर स्वरूप प्रदान किया जाएगा। तालाब के चारों ओर नागरिकों के घूमने एवं टहलने के लिए पेवर ब्लॉकयुक्त शानदार पाथवे विकसित किया जाएगा। इससे सुबह-शाम यहां आने वाले नागरिकों को बेहतर एवं व्यवस्थित सुविधा मिलेगी। साथ ही परिसर में आधुनिक शौचालय का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे आम नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

भव्य मुख्य प्रवेश द्वार बनेगा आकर्षण का केंद्र

गणेश तालाब के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत परिसर में एक भव्य एवं आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार (मेन गेट) भी विकसित किया जाएगा। इससे तालाब परिसर को एक अलग पहचान मिलेगी और आने वाले नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए यह स्थल और अधिक आकर्षक नजर आएगा।
इसके साथ ही मार्बल पत्थर एवं पीपल पेड़ स्थित हनुमान जी की प्रतिमा के आसपास विशेष सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। धार्मिक आस्था से जुड़े इस स्थल को व्यवस्थित एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करने के साथ परिसर के समग्र विकास में भी इसे विशेष रूप से शामिल किया गया है।

 

जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर तैयार हुआ प्रस्ताव

गणेश तालाब के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर रायगढ़ नगर पालिक निगम के महापौर जीवर्धन चौहान एवं सभापति डिग्री लाल साहू के विशेष निर्देश पर आज स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक बिंदुओं को चिन्हांकित किया गया तथा कार्य का प्राक्कलन एवं प्रस्ताव तैयार कर संबंधित स्तर पर भेजने की प्रक्रिया की गई। इस दौरान नगर पालिक निगम एल्डरमैन ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंडल महामंत्री संतोष साहू, सोशल मीडिया प्रभारी लक्की देवांगन एवं नगर पालिक निगम इंजीनियर मुन्ना ओझा सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान गणेश तालाब परिसर के वर्तमान स्वरूप, नागरिकों की सुविधाओं तथा भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। प्रस्तावित कार्यों का उद्देश्य तालाब परिसर को केवल सुंदर बनाना ही नहीं, बल्कि इसे नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थल के रूप में विकसित करना है।

 

शहरवासियों को मिलेगा बेहतर सार्वजनिक स्थल

गणेश तालाब के सौंदर्यीकरण से शहरवासियों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होने की उम्मीद है। पाथवे, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाएं और व्यवस्थित परिसर विकसित होने से सुबह-शाम यहां आने वाले नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं आकर्षक प्रवेश द्वार, रंग-रोगन एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों से गणेश तालाब की सुंदरता में भी चार चांद लगेंगे। शहर के मध्य स्थित इस प्रमुख तालाब का कायाकल्प होने से रायगढ़ की सुंदरता को भी एक नई पहचान मिलने की संभावना है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐतिहासिक एवं जनभावनाओं से जुड़े इस स्थल का व्यवस्थित विकास लंबे समय से अपेक्षित था। अब इसके सौंदर्यीकरण की पहल से शहरवासियों में उत्साह है।

 

विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा रायगढ़

रायगढ़ शहर में लगातार हो रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के बीच गणेश तालाब का प्रस्तावित कायाकल्प एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के प्रयास एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रस्तावित कार्यों के आगे बढऩे से आने वाले समय में गणेश तालाब एक नए एवं भव्य स्वरूप में नजर आ सकता है। शहर के विकास को लेकर यह संदेश स्पष्ट है कि रायगढ़ को आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को संजोते हुए विकसित किया जा रहा है। बदलता रायगढ़, विकसित रायगढ़! गणेश तालाब के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प से शहर के इस प्रमुख स्थल को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। विकास कार्य पूर्ण होने के बाद गणेश तालाब न केवल नागरिकों के लिए सुविधाजनक एवं आकर्षक स्थल बनेगा, बल्कि रायगढ़ शहर की सुंदरता में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में इंकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई

सभी वर्गों के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान

मवेशी से टकराकर आरक्षक की मौत, साथी घायल

चौराहो पर पोस्टर, दुर्घटना को आमंत्रण

बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली में हिंदी दिवस मनाया गया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा ‘मन की बात’ संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
Next Article 12 अगस्त लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?