NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूर्व इसरो प्रमुख, वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर ओपी ने शोक जताया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पूर्व इसरो प्रमुख, वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर ओपी ने शोक जताया
रायगढ़

पूर्व इसरो प्रमुख, वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर ओपी ने शोक जताया

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2025 12:48 am
By lochan Gupta April 26, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। पूर्व इसरो प्रमुख,वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन जी के निधन पर वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा उनके निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और नई शिक्षा नीति में उनका अमूल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ओपी ने उनके संबद्ध में जानकारी देते हुए कहा डॉ. कस्तूरीरंगन का योगदान भारत की अंतरिक्ष वैज्ञानिक उपलब्धियों में बेहद अहम रहा है। वे 1994 से 2003 तक इसरो के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपग्रह प्रक्षेपण कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन योजना आयोग के सदस्य रहे। अंतरिक्ष आयोग के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग में भारत सरकार के सचिव के रूप में 9 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को शानदार ढंग से आगे बढ़ाया। इससे पहले इसरो उपग्रह केंद्र के निदेशक रहे, जहां उन्होंने नई पीढ़ी के अंतरिक्ष यान, भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इन्सैट-2) और भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह (आई.आर.एस.-1ए और 1बी) के साथ-साथ वैज्ञानिक उपग्रहों के विकास से संबंधित गतिविधियों का पर्यवेक्षण किया।
इसरो में उनकी मेहनत का यह सार्थक परिणाम यह हुआ कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों पर पहुंची इस वजह से भारत की वैश्विक मान्यता भी मिली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रारूपण के दौरान और भारत में शिक्षा को अधिक समग्र और दूरदर्शी बनाने के लिए डॉ. कस्तूरीरंगन के प्रयासों हेतु देश ऋणी रहेगा। युवा पीढ़ी के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए उनका जीवन प्रेरणा दाई है । ओपी चौधरी ने कहा कस्तूरीरंगन जी का राष्ट्र के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए ओपी चौधरी ने दिवंगत आत्मा और परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

You Might Also Like

जेपीएल में लिटिल एंजेल्स ‘‘वार्षिक खेल प्रतियोगिता’’ का आयोजन

‘मेरे पापा मेरे दोस्त’ पिता और पुत्र के बीच प्यार और तकरार का अनूठा प्रोग्राम

काव्य वाटिका से सम्मानित हुए वरिष्ठ साहित्यकार कवि त्रिलोचन पटेल

स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री

ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते से साढ़े बीस लाख रुपए लेकर ब्रांच हेड फरार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यादव समाज द्वारा आयोजित धार्मिक अष्ट प्रहरी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री साय
Next Article अवैध शराब पर तीन कार्रवाई, पांच तस्कर सपड़ाये

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?