NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा ‘मन की बात’ संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा ‘मन की बात’ संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
रायगढ़

संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा ‘मन की बात’ संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

लोईंग मंडल के महापल्ली में भाजपा की मासिक बैठक आयोजित, संगठनात्मक गतिविधियों की हुई विस्तृत समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: August 10, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta August 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ अंतर्गत लोईंग मंडल के ग्राम महापल्ली स्थित महतारी सदन में भारतीय जनता पार्टी लोईंग मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल विशेष रूप से सम्मिलित हुए। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं समीक्षा की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मंडल में संचालित विभिन्न संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, शक्ति केंद्रों को सक्रिय रखने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठनात्मक भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विशेष चर्चा

बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने, यात्रा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तिरंगा यात्रा को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ समाज में राष्ट्रप्रेम एवं देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करते हैं।संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथ संरचना में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं समर्पण की भावना के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण पर जोर

बैठक में माह के अंतिम रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रत्येक बूथ पर सामूहिक श्रवण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम का अनिवार्य रूप से सामूहिक श्रवण सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता कराई जाए। इसके साथ ही श्री रविदास जयंती के आयोजन को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। जयंती कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं व्यापक स्वरूप देने तथा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

मासिक बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सह-संयोजकों एवं मंडल पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए रखने की बात कही गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों के प्रभावी वितरण, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा एवं संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे का आह्वान किया गया। इस अवसर पर लोईंग मंडल के पालक मोहित सतपथी, मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान , मंडल महामंत्री द्वय मुरारी अग्रवाल एवं छबि पटेल सहित मंडल के पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अटल विहार गृह निर्माण रख-रखाव सहकारी समिति भंग

आरएएमपी व एमएसएमई योजनाओं को लागू करने के लिये शुरू हुई पहल

टपरदा में पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया

चुनाव प्रचार वाहन की ठोकर से ग्रामीण की हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डेंगू के खिलाफ शहर सरकार ने जनजागरूकता अभियान का किया शंखनाद
Next Article विकास की एक और नई सौगात से संवरने जा रहा है गणेश तालाब

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?