NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फर्जी आधार से राजस्थान की करोड़ों की जमीन का मालिक हो गया संदिग्ध किसान!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > फर्जी आधार से राजस्थान की करोड़ों की जमीन का मालिक हो गया संदिग्ध किसान!
धरमजयगढ़

फर्जी आधार से राजस्थान की करोड़ों की जमीन का मालिक हो गया संदिग्ध किसान!

जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र से जुड़ रहे बड़े सिंडिकेट के तार

lochan Gupta
Last updated: August 10, 2026 12:05 am
By lochan Gupta August 10, 2026
Share
5 Min Read

धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ क्षेत्र के निवासी से जुड़े एक भूमि प्रकरण में सामने आई जानकारियों ने जमीन की खरीद-बिक्री और पहचान संबंधी दस्तावेजों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, करोड़ों रुपये मूल्य की बताई जा रही एक जमीन के सौदे में ऐसे लोगों की भूमिका सामने आई है, जिनका संबंध अलग-अलग राज्यों से बताया जा रहा है। मामले में पहचान, आम मुख्तियारी, गवाह और जाति संबंधी विवरणों को लेकर कथित विसंगतियों ने पूरे प्रकरण को संदिग्ध बना दिया है।
मामले की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी कथित रूप से ताराचंद्र की पहचान से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार भूमि संबंधी अभिलेखों में ताराचंद्र को भिवानी, हरियाणा निवासी तथा ब्राह्मण/सामान्य वर्ग का बताया गया है। वहीं सूत्रों का दावा है कि भूमि सौदे में पहचान के तौर पर जिस आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया, वह धरमजयगढ़ के ग्राम पोरिया निवासी ताराचंद्र से संबंधित बताया जा रहा है। इस मामले को और गंभीर बनाने वाला दावा यह है कि संबंधित आधार संख्या कथित तौर पर पोरिया के एक मंझवार परिवार के व्यक्ति की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल कर किसी और को भूमि का स्वामी बनाकर प्रस्तुत किया गया? यदि जांच में यह बात सही पाई जाती है तो मामला महज रिकॉर्ड की गलती नहीं, बल्कि पहचान के कथित दुरुपयोग और दस्तावेजी हेरफेर का गंभीर विषय बन सकता है।

 

ग्रामीणों का दावा-पोरिया में नहीं रहा ‘ताराचंद्र’

इस पूरे मामले में ग्राम पोरिया से सामने आई जानकारी भी महत्वपूर्ण है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव में ऐसा कोई ताराचंद्र लंबे समय तक निवासरत नहीं रहा, जिसे संबंधित भूमि अभिलेखों में दर्ज व्यक्ति से जोड़ा जा सके। यदि ग्रामीणों की यह बात सरकारी अभिलेखों की जांच में भी सही साबित होती है, तो यह सवाल और गंभीर हो जाएगा कि पोरिया से संबंधित पहचान दस्तावेज कथित तौर पर भूमि सौदे में कैसे इस्तेमाल हुआ।

 

हरियाणा का प्रदीप बना आम मुख्तियार

सूत्रों के अनुसार, भूमि सौदे से संबंधित प्रक्रिया में हरियाणा निवासी प्रदीप को आम मुख्तियार बताया गया है। वहीं ओडिशा निवासी आनंद गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ निवासी रामकिशन के गवाह होने की जानकारी सामने आई है। एक ओर कथित भू-स्वामी की पहचान धरमजयगढ़ क्षेत्र से जुड़ती है, दूसरी ओर आम मुख्तियार हरियाणा का और गवाहों में ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के लोग बताए जा रहे हैं। अलग-अलग राज्यों से जुड़े इन किरदारों की मौजूदगी ने मामले में अंतरराज्यीय कड़ी की आशंका को और गहरा कर दिया है।
सामान्य वर्ग का ताराचंद्र, फिर कथित परिजन अगरिया कैसे?
मामले में जाति संबंधी विवरण भी एक अलग सवाल खड़ा कर रहा है। जानकारी के अनुसार भूमि से जुड़े रिकॉर्ड में ताराचंद्र को ब्राह्मण/सामान्य वर्ग का बताया गया है, जबकि उसके कथित परिजनों को अगरिया समुदाय से संबंधित बताया जा रहा है।
यदि एक ही परिवार से जुड़े सरकारी अभिलेखों में जाति और पहचान को लेकर इस तरह का अंतर सामने आता है तो यह जानना जरूरी होगा कि संबंधित प्रविष्टियां किस आधार पर की गईं और इनमें से वास्तविक विवरण कौन-सा है।

 

करोड़ों की जमीन और कई राज्यों के किरदार-कौन है मास्टरमाइंड?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि पहचान संबंधी कथित विसंगतियां जांच में सही साबित होती हैं, तो पूरी प्रक्रिया की योजना किसने बनाई? भूमि स्वामी की कथित पहचान कहां से आई? आम मुख्तियार की भूमिका किसने तय की? अलग-अलग राज्यों के गवाह इस प्रक्रिया में कैसे जुड़े? और इस सौदे का वास्तविक लाभार्थी कौन है? सूत्रों के अनुसार, मामले से जुड़े कुछ अन्य तथ्यों और संभावित भूमि सौदों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इससे यह आशंका भी सामने आ रही है कि मामला किसी एक सौदे तक सीमित न हो और अन्य जमीनों से जुड़े मामले भी सामने आ सकते हैं।

You Might Also Like

धरमजयगढ़ क्षेत्र में मनाई गई माता कर्मा जयंती

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्रों का लिया जायजा

धरमजयगढ़ वन विभाग द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

प्रतिबंधित मार्ग पर बेतहाशा दौड़ रहे भारी वाहन, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

जर्जर सडक़ों को लेकर भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा, की नाकेबंदी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बूथ तक संगठन को मजबूत करना ही लक्ष्य छाल में जिला भाजपा की मासिक बैठक संपन्न
Next Article अवैध शराब के साथ ढाबा संचालक समेत दो गिरफ्तार

खबरें और भी है....

रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
असम के बाढ़ प्रभावितों को छग सरकार देगी 5 करोड़
एसकेए कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा
जीजा के हत्यारे साले को आजीवन कारावास, अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा सुनाया फैसला
हाथी के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के ग्राम जमाबिरा की घटना, जांच में जुटा वन विभाग की टीम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?