धरमजयगढ़। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर धरमजयगढ़ सिटी पब्लिक स्कूल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बाल दिवस पर सिटी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। जिसमें नन्हे बच्चों द्वारा विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इस दौरान सभी औपचारिक गतिविधियों के बाद खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। जिसमें दौड़, खो खो, संतुलन क्षमता, एवं अन्य कई नए प्रकार के खेल प्रतियोगिता आयोजित किए गए। सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित किए गए विभिन्न खेल प्रतियोगिता में शामिल होकर बच्चे हर्षित और प्रोत्साहित हुए। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस दौरान स्कूल के नए एम. डी. एच. मेमन पूरे आयोजन के दौरान वहां मौजूद रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन का सफल संचालन किया। सिटी पब्लिक स्कूल में अयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के पालक सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक व स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन की ओर से आयोजन में शामिल सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
सिटी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर एनुअल स्पोर्ट डे आयोजित

By
lochan Gupta
