NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धरमजयगढ़ में गूंजा नशामुक्ति का संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > धरमजयगढ़ में गूंजा नशामुक्ति का संदेश
धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ में गूंजा नशामुक्ति का संदेश

विद्यार्थियों ने रैली, नुक्कड़ नाटक और नारों से जगाई जनचेतना

lochan Gupta
Last updated: August 22, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta August 22, 2026
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक करने और स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से 22 अगस्त 2026 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य हकीम उल्ला खान के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए नशे के खिलाफ जनजागरूकता का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। रैली के दौरान लगाए गए ओजस्वी नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रस्तुति एवं प्रतियोगिता, प्रेरणादायी गीतों और प्रभावशाली नारों के माध्यम से नशे के गंभीर दुष्परिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार की खुशियों, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन को भी गहरे तौर पर प्रभावित करता है।
इस अवसर पर प्राचार्य हकीम उल्ला खान ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और पूरे समाज के लिए गंभीर चुनौती है। युवा पीढ़ी देश और समाज का भविष्य है, इसलिए विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने स्वस्थ सोच, सकारात्मक जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाने का आह्वान किया। पोस्टर प्रस्तुति एवं प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। गीतों, नारों और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को संवेदनशील, प्रभावी और प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, व्याख्याताओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामूहिक सहभागिता से आयोजित इस अभियान ने विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता के साथ-साथ स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय परिसर से लेकर समाज तक एक स्पष्ट संदेश पहुंचा ‘नशे को ना, जीवन को हाँ’।

You Might Also Like

मवेशियों से भरा पिकअप पकड़ाया, चालक फरार, एफआईआर दर्ज

रेलवे निर्माण कार्य में रेत का अवैध परिवहन करते दो हाइवा जब्त

फिर एक नर हाथी की हुई मौत

जनपद पंचायत सीईओ पर प्रशासन के मुखिया का आदेश भी बेअसर

रजिस्ट्री के आधार पर कई एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गणित की समझ से लेकर पहाड़े तक, बच्चों की बुनियादी दक्षता मजबूत करने शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
Next Article राष्ट्रीय मंच पर कविता को ‘यूनिकॉर्न अवॉर्ड’ से सम्मानित

खबरें और भी है....

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
कोरबा में शुरू हुआ देश का पहला 21 सीयूएम इलेक्ट्रिक शॉवेल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?