रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण और बच्चों में हरित चेतना जगाने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय माध्यमिक शाला, छातामुड़ा में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रामदास द्रौपदी फाउंडेशन, लॉयंस क्लब मिटाउन रायगढ़ और राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
औषधीय पौधे किए गए रोपित
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम के प्रमुख, लॉयंस क्लब मिटाउन के कार्यक्रम संयोजक और राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के ब्लॉक अध्यक्ष राम यादव ने बताया कि स्कूल प्रांगण में 6 से 7 फीट ऊंचे छायादार एवं फलदार पेड़ लगाए गए हैं। वहीं गुलमोहर, करंज, कनक चंपा, पेल्टाफार्म, अमलतास, कचनार व अमरूद, आम, जामुन, सीताफल फलदार पौधे और औषधीय शुद्धिकरण के पौधे लिली का फूल, तुलसी, बेल, आंवला बच्चों को घर के गमले में लगाने के लिए वितरित किया गया।
संरक्षण का लिए संकल्प
स्कूल परिवार और गणमान्य जनों की रही उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम वार्ड 41 प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के संस्था प्रमुख हेडमास्टर फुलजेंसिया इक्का के मार्गदर्शन में हुआ। विशेष उपस्थिति में चन्द्रशेखर चौधरी – पूर्व एल्डरमैन, नगर पालिक निगम रायगढ़, उपाध्यक्ष स्काउट गाइड जिला संघ रायगढ़, शिक्षकगण दामोदर चौधरी, घनश्याम पटेल, लता रानी पटेल, गिरजा चौधरी, शशिकांत गुप्ता, गायत्री दास, अनीता नायक, आशा षडंगी, चितरेखा, मनीषा पटेल व फाउंडेशन टीम से संजू चौहान, रामशरण, संदीप, अनिल, ओमप्रकाश एवं फोटोग्राफर हरि व स्कूल परिवार और गणमान्य जनों का सराहनीय सहयोग रहा।



