रायगढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बड़े भंडार में दिनेश पटेल विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दरम्यान विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हायर सेकंडरी और मिडिल स्कूल में शिक्षक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति,शिक्षक दैनंदिनी,छात्रों का शैक्षणिक स्तर,वार्षिक परीक्षाफल,छात्रवृत्ति योजना, साइंस इंस्पायर अवार्ड,निशुल्क पाठ्य पुस्तक, सबंधित अन्य शालेय शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तृत जानकारी लिया गया। कक्षाओं में जाकर छात्रों से रुब रू हुए।मासिक परीक्षा,साप्ताहिक परीक्षा के नियमित संचालन के संदर्भ में जानकारी प्राप्त किए।छात्रों को नियमित पढ़ाई करने, नोट्स बनाने, गृह कार्य नियमित करने के लिए प्रोत्साहित किए। विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया।छात्रों का शत_ प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी प्रेरित किया। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विज्ञान गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में खेलकूद प्रतियोगिता में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए भी प्रेरित किया गया। निरीक्षण का संतोषजनक परिणाम रहा अंत में सभी शिक्षकों को उत्तरोत्तर विद्यालयीन प्रगति हेतु सहयोग के लिए प्रेरित करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एस एल सिदार, व्याख्याता सुरेंद्र चौहान, सुशांत मिश्रा,के सी गुप्ता,वृंदावन गुप्ता,नीरज सिंग, लोकेंद्र दनसेना, रविंद्र टंडन, कुमुदिनी चौहान, ए पी मिरी, तरन्नुम फातमा, पुष्पांजलि दासे, लता कमरे प्रधान पाठक, एल आर सीदार, दिलेश्वरी जांगड़े समेत सभी स्टाफ उपस्थित थे।