NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना से लोक कलाकारों को मिलेगा सम्मान और आर्थिक संबल : अनुपम पाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना से लोक कलाकारों को मिलेगा सम्मान और आर्थिक संबल : अनुपम पाल
रायगढ़

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना से लोक कलाकारों को मिलेगा सम्मान और आर्थिक संबल : अनुपम पाल

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 12:56 am
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल एवं जिला मंत्री पवन शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के लोक कलाकारों के हित में शुरू की गई मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनुपम पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के पात्र लोक कलाकारों को प्रतिवर्ष रू.12,000 से रू.24,000 तक की सम्मान राशि प्रदान किए जाने का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। इससे लोक कलाकारों को न केवल आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि उनकी प्रतिभा, कला और वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपराओं को भी नई पहचान एवं प्रोत्साहन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, लोक संगीत, लोक नृत्य एवं पारंपरिक कला के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा लोक कलाकारों के सम्मान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाया गया यह कदम सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
अनुपम पाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस योजना से प्रदेश के हजारों लोक कलाकारों का उत्साह बढ़ेगा तथा युवा पीढ़ी भी अपनी पारंपरिक लोक कला और संस्कृति से जुडऩे के लिए प्रेरित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार लोक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी निर्णय ले रही है, जिससे कलाकारों के सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
जिला मंत्री पवन शर्मा ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना लोक कलाकारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय कलाकारों के सम्मान, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अंत में अनुपम पाल एवं पवन शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का पुन: हृदय से अभिनंदन करते हुए प्रदेश के समस्त लोक कलाकारों की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

सडक़ हादसे में रायगढ़ कलेक्टर के पिता घायल

जेसीआई महिला विंग ने बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल के बच्चों को कराया भोजन

एसडीओपी दीपक मिश्रा व सिटी कोतवाली प्रभारी शनिप रात्रे का तबादला

सिद्धांतों के सौदागर नहीं, सेवा के पुजारी: भाजपा के लिये केवल व्यक्ति नही संजीवनी की तरह हैं सुगनचंद

पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति ने जहर सेवन कर दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तारीख़ पे तारीख़…! चौहान समाज को आखिर कब मिलेगा अपना समाज भवन
Next Article परमात्मा सर्वस्व एवं सब में विराजमान है : प्रभाकर कृष्ण

खबरें और भी है....

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
जिले के हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव- वित्त मंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?