NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां
रायगढ़

बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:21 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों का पुलिस टीमों द्वारा औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। अभियान का उद्देश्य बैंकों की सुरक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा किसी भी संभावित अपराध की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। बैंक परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी उपकरण, अलार्म सिस्टम, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तथा आगंतुकों के प्रवेश नियंत्रण की जांच की गई। साथ ही सुरक्षा निरीक्षण रजिस्टर का अवलोकन कर जहां-जहां कमियां पाई गईं, उन्हें रजिस्टर में दर्ज कर शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि सभी सीसीटीवी कैमरे चालू एवं रिकॉर्डिंग मोड में रहें, कैमरों की गुणवत्ता ऐसी हो कि आने-जाने वाले व्यक्तियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दें तथा कम से कम 90 दिनों तक फुटेज सुरक्षित रखी जाए। फायर एक्सटिंग्विशर, अलार्म सिस्टम एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और समय-समय पर सर्विसिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैंकों में तैनात सुरक्षा गार्डों से उनके प्रशिक्षण, हथियारों की वैधता एवं लाइसेंस की अवधि, ड्यूटी के दौरान सतर्कता तथा आपातकालीन स्थिति में कार्रवाई की जानकारी ली गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह औचक निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि बैंक परिसरों में अपराधों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके और आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

You Might Also Like

डूमरपाली में पुलिस ने लगाया जन चौपाल, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा पर जोर

कैरियर में सही प्लानिंग एवं प्रतिबद्ध प्रयासों से मिलेगी सफलता : ओ.पी. चौधरी

अनवसर में महाप्रभु की सेवा उपचार, छह जुलाई को नेत्रोत्सव

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आगाज

कार चालक से मारपीट करने वाले 5 गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल चोर, 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान व गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा
Next Article आधे शहर में दो घंटे रहेगी बत्ती गुल

खबरें और भी है....

सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी
डेयरी एनालॉग उत्पादों पर सख्ती,खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
कांग्रेस ने लगाया करोड़ो की ऑनलाइन वसूली का आरोप
आम के लट्ठों से भरी वाहन पकड़ाई, वन विभाग जांच में जुटा
भारतमाला प्रोजेक्ट के ड्रोन सर्वे वीडियो में एलाइनमेंट विवाद की परतें खुलीं!

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?