NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल चोर, 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान व गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल चोर, 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान व गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा
रायगढ़

खरसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल चोर, 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान व गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:20 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नव पदस्थ एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन पर थाना व चौकी खरसिया की संयुक्त पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर सीरियल चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने अलग-अलग स्थानों से बाइक, स्कूटी, सूने मकानों और घरों से चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ थाना खरसिया एवं चौकी खरसिया के दो दर्ज मामलों का खुलासा हुआ है, वहीं पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की फैशन प्रो मोटरसाइकिल, टीवीएस जुपिटर स्कूटी, एक्टिवा स्कूटी, पोको कंपनी का मोबाइल, तीन खाली गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बॉक्स बरामद किया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में आज खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोढ़ा चौक के पास चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने तत्काल थाना खरसिया से पुलिस टीम रवाना की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम करन चौहान (21 वर्ष), निवासी गांधीनगर मदनपुर, थाना खरसिया बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने पास रखे सामान को चोरी का होना स्वीकार किया। थाना लाकर की गई विस्तृत पूछताछ में आरोपी ने खरसिया क्षेत्र में एक के बाद एक कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि उसने 12 जुलाई को उत्तम ढाबा खरसिया से एक एक्टिवा स्कूटी सीजी 13 बीएम 3078 चोरी की थी, जिसे बाद में रेलवे साइडिंग में छोड़ दिया। 23 जुलाई को ग्राम बासमुड़ा से चाबी लगी स्कूटी जुपिटर स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एव्हाई 8518 चोरी की। 24 जुलाई की रात ग्राम बगबुढ़वा में सूने मकान का ताला तोडक़र घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, सीसीटीवी डीवीआर बॉक्स और फैशन प्रो मोटरसाइकिल सीजी 13 बीई 3863 चोरी की। इसके बाद 29 जुलाई को मदनपुर बस्ती से अलग-अलग घरों से तीन खाली गैस सिलेंडर तथा 1 अगस्त को ग्राम पतरापाली के एक घर से चार्जिंग पर लगा पोको मोबाइल चोरी कर लिया। आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में था और उसने अधिकांश सामान मदनपुर चौक के पास स्थित एक खंडहर मकान में छिपाकर रखा था।
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति एवं वीडियोग्राफी के साथ खंडहर मकान से चोरी की फैशन प्रो मोटरसाइकिल टीवीएस जुपिटर स्कूटी, पोको मोबाइल, तीन खाली गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी डीवीआर बॉक्स कुल संपत्ति की कीमत करीब 2 लाख रूपये का बरामद किए। आरोपी ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर भी उसी स्थान पर छिपाने की बात कही, लेकिन तलाशी के दौरान जेवर बरामद नहीं हो सके। आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी से चौकी खरसिया में धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना खरसिया में दर्ज धारा 331(4), 305 बीएनएस का सफल खुलासा हुआ है। अन्य चोरी के प्रार्थी संपर्क में विवेचना जारी है।

You Might Also Like

बड़माल व लारा चेक पोस्ट का एएसपी व सीएसपी ने किया निरीक्षण

महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रेत से लदी ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर हुई मौत

रेलवे लाइन के पास मिला ग्रामीण का शव

जिला स्तरीय कला उत्सव में बच्चों ने फहराया परचम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्टे के बावजूद हो रहा जमीन पर अवैध कब्जा
Next Article बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां

खबरें और भी है....

सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी
डेयरी एनालॉग उत्पादों पर सख्ती,खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
कांग्रेस ने लगाया करोड़ो की ऑनलाइन वसूली का आरोप
आम के लट्ठों से भरी वाहन पकड़ाई, वन विभाग जांच में जुटा
भारतमाला प्रोजेक्ट के ड्रोन सर्वे वीडियो में एलाइनमेंट विवाद की परतें खुलीं!

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?