NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सूने घर का ताला तोड़ कर सवा लाख की चोरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सूने घर का ताला तोड़ कर सवा लाख की चोरी
रायगढ़

सूने घर का ताला तोड़ कर सवा लाख की चोरी

जेवरात-कैश समेत सीसीटीवी का रिसीवर भी ले गया चोर

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 12:07 am
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर अलमारी में रखे नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम गोढ़ी खुर्द कापू निवासी विष्णुराम भगत (55) खेती-किसानी करते हैं। उनका बेटा रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। बेटे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विष्णुराम अपने परिवार के साथ रविवार सुबह रायपुर गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी धनेश्वर लकड़ा ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही विष्णुराम रायपुर से अपने गांव लौटे। घर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर ने दरवाजे का ताला तोडक़र घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, टॉप्स, अंगूठी, चांदी का पायल और 35 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। मामले की शिकायत कापू थाने में दर्ज कराई गई है।

सीसीटीवी का रिसीवर भी ले गया चोर

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि साक्ष्य मिटाने की नीयत से चोर सीसीटीवी कैमरे का रिसीवर भी अपने साथ ले गया। घटना के बाद विष्णुराम ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना कापू थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए)-बीएनएस और 331(4)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कापू थाना प्रभारी इंगेश्वर यादव ने बताया कि गोढ़ी खुर्द कापू में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीडि़त परिवार बेटे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रायपुर गया था। इसी दौरान चोरी की घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

आखिर गिर ही गई कांग्रेस की नगर पंचायत सरकार

सामाजिक सेवा कार्य में रोटरी ग्रेटर की कार्यशैली अग्रणी : ओपी चौधरी

चोरी की नीयत से घर में घुसे दो बदमाश गिरफ्तार

लैलूंगा विधानसभा में आम जनता की पहली पसंद गुलापी सिदार

बैंकर्स मेजिक बेकरी में प्रशासन की दबिश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लाखों की धोखाधड़ी करने वाला जगदलपुर से गिरफ्तार, वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर की थी ठगी
Next Article मासूम बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काट ली जीभ

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?