NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ईंट से महिला का सिर फोड़ा, फिर किया रेप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ईंट से महिला का सिर फोड़ा, फिर किया रेप
रायगढ़

ईंट से महिला का सिर फोड़ा, फिर किया रेप

बच्ची रोने लगी तो घोंटा गला, 65 साल का बुजुर्ग अरेस्ट

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 1:02 am
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मां और उसकी 10 महीने की बेटी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने 65 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पहले उसने महिला पर ईंट से हमला कर घायल किया, फिर उससे रेप किया।
इस बीच बच्ची रोने लगी, तो आरोपी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोपी के हाथ पर लगी चोट के आधार पुलिस को उस पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बुजुर्ग ने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद खून से सनी धोती पहनकर भागा था, पुलिस ने धोती भी बरामद किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, 16 जुलाई को महिला की मौसेरी बहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी 35 साल की बहन पति की मौत के बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह अपनी 10 माह की बेटी के साथ एक ग्रामीण के खेत में बने बोर मकान में रहती थी। उसी दिन सुबह महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जबकि उसकी 10 माह की बेटी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के निशान थे। इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल सुनसान होने, कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने और महिला का किसी से विवाद न होने के कारण जांच चुनौतीपूर्ण रही।

लगातार जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस टीम ने गांव में लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और अन्य सबूतों के आधार पर भिखारीराम नागवंशी (65) पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया था। उसके हाथ में चोट का निशान था, लेकिन उसने घटना से इनकार कर दिया। संदेह गहराने पर दोबारा पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विरोध पर ईंट से किया हमला

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 जुलाई की रात वह बोर मकान पहुंचा, जहां महिला अपनी बच्ची के साथ सो रही थी। उसने महिला से रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पास में रखी ईंट से महिला के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ रेप किया। इस दौरान 10 माह की बच्ची रोने लगी। आरोपी ने उसका गला दबा दिया और ईंट से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खेत के रास्ते अपने घर पहुंचा और खून से सनी धोती बदलकर छिपा दी। पुलिस ने सबूत के रूप में आरोपी की खून लगी धोती बरामद कर ली है। आरोपी को हत्या और रेप के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण मामलों के खुलासे में वैज्ञानिक जांच, लगातार निगरानी और टीमवर्क सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में गंभीरता से जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

You Might Also Like

एक कलेक्टर ने सपने जगाए, अब नई कलेक्टर पर उन्हें बचाने की जिम्मेदारी!

पूंजीपथरा पुलिस ने गुम हुए बालक को परिजनों के सुपुर्द कर लौटाई खुशियां

सुने मकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार

एनएच- 49 पर कोयला लोड़ ट्रेलर में लगी आग

वरिष्ठ कांग्रेसी व राठिया समाज के अध्यक्ष ने भाजपा का दामन थामा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Next Article मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला

खबरें और भी है....

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
जिले के हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव- वित्त मंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?