NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रेमी की हत्या, युवती को उम्रकैद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रेमी की हत्या, युवती को उम्रकैद
रायगढ़

प्रेमी की हत्या, युवती को उम्रकैद

दूसरे बॉयफ्रेंड संग मिलकर गला घोंटकर मारा, फिर आत्महत्या का दिया था रूप

lochan Gupta
Last updated: July 29, 2026 12:26 am
By lochan Gupta July 29, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में युवती ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या कर दी थी। दोनों ने युवक का गला घोंटकर हत्या करने के बाद सबूत छिपाने के लिए शव पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। इस मामले में अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी युवती को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
घटना कापू थाना क्षेत्र की है। अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि 2 मार्च 2021 को ग्राम भोजपुर के कोटवार नैहर दास ने कापू थाने में सूचना दी थी कि यशोदा उर्फ दशोदा सारथी (35) का प्रेमी देवा उर्फ लखन सिदार निवासी महुआपाली, खरसिया 1 मार्च 2021 की रात करीब 8.30 बजे भोजपुर आया था।
इसके कुछ देर बाद रात करीब 9.30 बजे उसने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर तत्कालीन जांच अधिकारी धनीराम राठौर ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाली रात मृतक देवा अपनी प्रेमिका यशोदा से मिलने आया था। इसी दौरान उसने यशोदा के साथ उसके दूसरे प्रेमी दुष्यंत यादव को देख लिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद के बाद यशोदा और दुष्यंत ने मिलकर देवा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। अगले दिन यशोदा ने गांव के कोटवार को देवा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस पूछताछ में यशोदा ने अपने दूसरे प्रेमी दुष्यंत यादव के साथ मिलकर हत्या करने और शव जलाने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 और 201 भारतीय दंड संहिता के तहत न्यायालय में चालान पेश किया था।
अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा अभिषेक शर्मा ने मामले में पेश सबूतों, गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यशोदा उर्फ दशोदा सारथी को हत्या का दोषी ठहराया। अदालत ने उसे आजीवन कारावास और 1-1 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 1 लाख रुपए की प्रतिकर राशि देने की अनुशंसा भी की गई है। मामले में फरार आरोपी दुष्यंत यादव की तलाश जारी है।

You Might Also Like

सेवा सेतु बना आमजन का भरोसेमंद साथी, सप्ताहभर में बना विवाह प्रमाणपत्र

डीकेएल क्लब लोहरसिंह में जूनियर चैंपियनशिप वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छ.ग.विधानसभा चुनाव को शून्य घोषित करने दाखिल हुई याचिका

अवैध धान का भंडारण व परिवहन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा- कलेक्टर

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव
Next Article निगमायुक्त ने खुद खड़े रहकर कराई सफाई, नालों से निकला 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्लास्टिक कचरा

खबरें और भी है....

50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
निगमायुक्त ने खुद खड़े रहकर कराई सफाई, नालों से निकला 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्लास्टिक कचरा
प्रेमी की हत्या, युवती को उम्रकैद
बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव
उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान-मुख्यमंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?