NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध कॉलोनी और बिना पार्किंग वाली बिल्डिंग की होगी लिस्टिंग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > अवैध कॉलोनी और बिना पार्किंग वाली बिल्डिंग की होगी लिस्टिंग
रायपुर

अवैध कॉलोनी और बिना पार्किंग वाली बिल्डिंग की होगी लिस्टिंग

निगम आयुक्त बोले- सर्वे कर एक्शन लें, बड़े बकायेदारों की संपत्ति सील करें

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने शहर में अवैध निर्माण, अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों से कहा कि, अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर ऐसे मामलों को चिन्हित करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्य मार्गों पर बिना पार्किंग व्यवस्था संचालित हो रहे व्यावसायिक परिसरों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। निगम की साप्ताहिक बैठक में आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।
आयुक्त ने जोन कमिश्नरों और सहायक राजस्व अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम के बड़े बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कुर्की और सीलबंदी की कार्रवाई कर बकाया राशि वसूली जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि 30 सितंबर 2026 तक संपत्तिकर जमा करने वाले नागरिकों को 5 प्रतिशत की छूट का लाभ देकर अधिक से अधिक कर संग्रह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सभी जोनों में अवैध नल कनेक्शनों के नियमितीकरण अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि नागरिकों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त किए जाएं और लंबित आवेदनों का नियमानुसार जल्द निराकरण किया जाए।
आयुक्त ने ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत सभी वार्डों में अधिक से अधिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने और इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संरक्षण को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए। सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए गए कि कचरा फैलाने, बिना ग्रीन नेट के निर्माण कार्य कराने, सीएंडडी वेस्ट के नियमों का उल्लंघन करने और सडक़ों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार जुर्माने की कार्रवाई की जाए। सीएंडडी वेस्ट से जुड़े मामलों में ई-चालान के माध्यम से कार्रवाई करने को कहा गया। आयुक्त ने अधिकारियों से सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर कॉल सेंटर, निदान-1100 और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूरा कराने और बीएलसी घटक के पात्र हितग्राहियों के मकानों का निर्माण तेजी से शुरू कराने के भी निर्देश दिए।

You Might Also Like

विष्णु सरकार की सुशासन वाली छवि गढऩे में सचिव पी दयानंद का अहम योगदान

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है : मुख्यमंत्री

‘बस्तर पंडुम’ बस्तर की बदली पहचान का सशक्त प्रतीक : प्रधानमंत्री मोदी

घने जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का कंकाल

शिक्षा को अपनाए और नशे से दूर रहें-सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को आएंगे रायपुर
Next Article वर्षा जल संरक्षण की अनूठी पहल रू मोर गांव, मोर पानी अभियान से घोघर बना प्रेरणादायी मॉडल

खबरें और भी है....

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

Popular Posts

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?