NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लगातार बारिश से कंजी नाला उफान पर, बेलारी-कचंदा पुल के ऊपर बह रहा एक फीट पानी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > लगातार बारिश से कंजी नाला उफान पर, बेलारी-कचंदा पुल के ऊपर बह रहा एक फीट पानी
जांजगीर चांपा

लगातार बारिश से कंजी नाला उफान पर, बेलारी-कचंदा पुल के ऊपर बह रहा एक फीट पानी

जान जोखिम में डालकर पुल को पार कर रहे लोग, जिला प्रशासन ने जारी की सतर्कता की अपील

lochan Gupta
Last updated: July 22, 2026 12:24 am
By lochan Gupta July 22, 2026
Share
3 Min Read

जांजगीर-चांपा। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। इसी बीच बेलारी-कचंदा मार्ग स्थित कंजी नाला पुल के ऊपर करीब एक फीट पानी बहने लगा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के सामने आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते कंजी नाला में जलस्तर एक बार फिर से तेजी से बढ़ गया है। नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा है। पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने के कारण कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद कुछ लोग जोखिम उठाकर पुल पार करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में कंजी नाला पुल पर पानी आना आम बात है, लेकिन कई बार समय रहते प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जाती। पुल के ऊपर पानी बहने के दौरान मार्ग बंद करने या लोगों को रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं होने से हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जलस्तर बढऩे की स्थिति में प्रशासन द्वारा तत्काल बैरिकेडिंग कराई जाए और लोगों को पुल पार करने से रोका जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

बारिश बढ़ी तो और बिगड़ सकती है स्थिति

मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में कंजी नाला सहित जिले के अन्य छोटे-बड़े नदी-नालों में जलस्तर और बढऩे की संभावना बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल, बेलारी-कचंदा कंजी नाला पुल के ऊपर एक फीट पानी बहने से लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सुरक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि तेज बहाव वाले नाले, पुल-पुलिया और जलमग्न मार्गों को पार करने से बचें। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानी कम होने का इंतजार करें। प्रशासन द्वारा जिले के संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय अधिकारियों को लगातार स्थिति की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

You Might Also Like

वामपंथी सोच की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रही समूची कांग्रेस : शर्मा

न्यायालयीन आदेश की अवहेलना पर सख्त हुआ कोर्ट

जांजगीर-चांपा विधायक ने मांगी सभी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यों की सूची

कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 555 लीटर कच्ची शराब बरामद

तीर्थ यात्रियों को शिवरीनारायण धाम की यात्रा अवश्य करनी चाहिए स्वामी : मधुसूदनाचार्य

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कार चालक का अपहरण, लूट और हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास
Next Article पटना-चर्लपल्ली के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 14-14 फेरों का विस्तार

खबरें और भी है....

जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?