NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विमल गुटखे के लिए पैसे नही देने पर बेटे ने मां का सिर कुचला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > विमल गुटखे के लिए पैसे नही देने पर बेटे ने मां का सिर कुचला
जांजगीर चांपा

विमल गुटखे के लिए पैसे नही देने पर बेटे ने मां का सिर कुचला

जिस मां ने जन्म दिया, उसी की ले ली जान, सक्ती जिले के भेड़ीकोना गांव की हृदयविदारक घटना ने झकझोरा

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 1:00 am
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
2 Min Read

सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ीकोना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मामूली रकम और नशे की लत ने एक बेटे को इतना निर्दयी बना दिया कि उसने अपनी ही मां की जान ले ली।
पुलिस के अनुसार, रविवार 14 जून की शाम करीब 7.40 बजे आरोपी लखन माली (25) पिता घासीराम माली ने अपनी मां तिहारिन बाई माली से विमल गुटखा खरीदने के लिए पैसे मांगे। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले अपनी मां के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। जान बचाने के लिए तिहारिन बाई घर से निकलकर भागने लगीं, लेकिन घर के पास टेप नल के समीप आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और पत्थर उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए डभरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सुमित गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी लखन माली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और पारिवारिक मूल्यों के क्षरण की भयावह तस्वीर भी प्रस्तुत करती है। गांव में इस घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है।

You Might Also Like

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय

कुएं में जहरीली गैस से पांच लोगों की मौत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती जिले को दी विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

बागियों को भा रही भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा, जकांछ के कई नेताओं ने थामा दामन

नाबालिग बालिका का दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्टार हेल्थ इंश्योरेंस को उपभोक्ता को 9.60 लाख रुपए, क्षतिपूर्ति व मुकदमा खर्च देने का आदेश
Next Article छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13-17 जुलाई तक चलेगा

खबरें और भी है....

‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’
नही थम रहा अवैध कबाड का कारोबार
प्रदेश में फिर महंगी हुई बिजली
किराये में ट्रेलर लेकर रायपुर में कटवाकर बेचा
चेन स्नैचिंग-पॉकेटमारी करने वाले गिरोह का भंाडाफोड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?